Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म 22 नवंबर, 1990 को ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से की थी। इस फिल्म के एक डायलॉग ने उनको रातों-रात स्टार बना दिया था। एक्टर अपने करियर में अब तक 12 फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसमें से एक शॉर्ट फिल्म थी। एक्टर की दो फिल्में ‘धमाका’ और ‘फ्रेडी’ OTT पर रिलीज हुई थी, जिनको खूब पसंद किया गया था। वहीं एक्टर को आखिरी बार ‘सत्यप्रेम की कथा’ फिल्म में देखा गया था।
हाल में एक्टर ने अपने बर्थडे (Kartik Aaryan Birthday) पर एक और फिल्म की अनाउंसमेंट की है। इसी बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो ‘कटोरी’ (Katori) के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं, जिस पर उनके फैंस के साथ-साथ बाकी सेलेब्स भी कमेंट्स कर एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं। शेयर की गई फोटो में कार्तिक अपने डॉगी ‘कटोरी’ के साथ केक लेकर बैठे नजर आ रहे हैं।
Kartik Aaryan ने कटोरी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे
फोटो में कार्तिक अपने पेट कटोरी के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं, जिसकी एक क्यूट फोटो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सभी के प्यार के लिए आभारी हूं’। कार्तिक की इस शेयर की गई फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस और बाकी सेलेब्स उनकी फोटो पर कमेंट्स कर एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, जिनमें मनीष मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर, कृति खरबंदा, विक्रांत मैसी जैसे कई स्टार्स शामिल है।
यह भी पढ़ें: फिर चर्चा में ‘बेशरम रंग’, Vaibhavi Merchant बोलीं- ‘गाने ने वही किया जो करना चाहिए था…तबाही’
कटोरी के साथ अक्सर शेयर करते हुए फोटो-वीडियो
बता दें कि कार्तिक के पास एंजल Beagle Breed की डॉगी है, जिसका नाम कटोरी है। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब एक्टर ने अपने पेट कटोरी के साथ यह फोटो शेयर की है। इससे पहले भी एक्टर कई बार अपने इंस्टाग्राम पर कटोरी के साथ क्यूट फोटो-वीडियो शेयर कर चुके हैं। एक्टर ने रक्षाबंधन पर भी अपनी बहन और कटोरी के साथ फोटो शेयर किया था। इसके अलावा भी उन्होंने दिवाली के मौके पर कटोरी के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर की थी, जिसको खूब पसंद किया गया था।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
3 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
5 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
6 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
7 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
9 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines