कौन है Kartik Aaryan की 'कटोरी'? जिसके साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर एक्टर ने बटोरा फैंस का प्यार

Kartik Aaryan Birthday: आज कार्तिक आर्यन अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल में कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट फोटो शेयर की है, जिसमें एक्टर ‘कटोरी’ के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।

Kartik Aaryan Birthday

Kartik Aaryan Birthday (Image Credit - Social Media)

Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म 22 नवंबर, 1990 को ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से की थी। इस फिल्म के एक डायलॉग ने उनको रातों-रात स्टार बना दिया था। एक्टर अपने करियर में अब तक 12 फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसमें से एक शॉर्ट फिल्म थी। एक्टर की दो फिल्में ‘धमाका’ और ‘फ्रेडी’ OTT पर रिलीज हुई थी, जिनको खूब पसंद किया गया था। वहीं एक्टर को आखिरी बार ‘सत्यप्रेम की कथा’ फिल्म में देखा गया था।

विज्ञापन

हाल में एक्टर ने अपने बर्थडे (Kartik Aaryan Birthday) पर एक और फिल्म की अनाउंसमेंट की है। इसी बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो ‘कटोरी’ (Katori) के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं, जिस पर उनके फैंस के साथ-साथ बाकी सेलेब्स भी कमेंट्स कर एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं। शेयर की गई फोटो में कार्तिक अपने डॉगी ‘कटोरी’ के साथ केक लेकर बैठे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Kartik Aaryan ने कटोरी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

फोटो में कार्तिक अपने पेट कटोरी के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं, जिसकी एक क्यूट फोटो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सभी के प्यार के लिए आभारी हूं’। कार्तिक की इस शेयर की गई फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस और बाकी सेलेब्स उनकी फोटो पर कमेंट्स कर एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, जिनमें मनीष मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर, कृति खरबंदा, विक्रांत मैसी जैसे कई स्टार्स शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटोरी के साथ अक्सर शेयर करते हुए फोटो-वीडियो

बता दें कि कार्तिक के पास एंजल Beagle Breed की डॉगी है, जिसका नाम कटोरी है। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब एक्टर ने अपने पेट कटोरी के साथ यह फोटो शेयर की है। इससे पहले भी एक्टर कई बार अपने इंस्टाग्राम पर कटोरी के साथ क्यूट फोटो-वीडियो शेयर कर चुके हैं। एक्टर ने रक्षाबंधन पर भी अपनी बहन और कटोरी के साथ फोटो शेयर किया था। इसके अलावा भी उन्होंने दिवाली के मौके पर कटोरी के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर की थी, जिसको खूब पसंद किया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ