Kartik Aaryan And Karan Johar Film: बॉलीवुड गलियारों से अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। ऐसा लग रहा है जैसे 2 दुश्मन अब दोस्त बन गए हैं। अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के 2 बड़े नामों के बीच सुलह होने की रूमर्स सामने आ रही हैं। बता दें, कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच हुआ विवाद पूरी दुनिया जानती है। कैसे कार्तिक और करण के रिश्ते में दरार आई थी ये सभी ने देखा था। यहां तक की करण ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए कार्तिक को अपनी फिल्म से निकालने का ऐलान किया था।
कार्तिक और करण में इस बात पर हुआ था विवाद
साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट में ये भी साफ कर दिया था कि वो और धर्म प्रोडक्शन कभी भी फ्यूचर में कार्तिक आर्यन के साथ काम नहीं करेंगे। करण ने कार्तिक पर सरेआम अनप्रोफेशनल होने का इल्जाम भी लगाया था। हालांकि, इस पूरी कंट्रोवर्सी पर एक्टर ने चुप्पी बनाए रखी। काफी समय तक इन दोनों ने एक-दूसरे को इवेंट्स में अवॉयड किया। लेकिन समय के साथ इनका बिगड़ा हुआ रिश्ता भी सुधर ही गया। अब ये दोनों कई बार पब्लिक इवेंट्स में एक-दूसरे से गले मिलते नजर आते हैं।
करण की फिल्म में होगी कार्तिक आर्यन की एंट्री?
वहीं, अब जो खबर सामने आई है उसके बाद फैंस भी हैरान रह जाएंगे। रिपोर्ट्स का दावा है कि अब करण जौहर और कार्तिक आर्यन साथ में काम करते नजर आ सकते हैं। जी हां, अब ऐसा कहा जा रहा है कि करण की फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन की एंट्री हो सकती है। हालांकि ये फिल्म कौन-सी होगी इसे लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। साथ ही खुद करण या कार्तिक ने साथ काम करने का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि फिर इन रूमर्स को हवा कहा से मिली।
करण जौहर के घर के बाहर स्पॉट हुए कार्तिक
दरअसल, हाल ही में कार्तिक को करण जौहर के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। एक्टर अपनी ब्लैक लेम्बोर्गिनी कार में करण के मुंबई वाले घर से निकलते नजर आए थे। अब इस मीटिंग की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस ये जानने के लिए बेचैन हैं कि आखिर इन दोनों की इस मुलाकात का मकसद क्या है। वहीं, कुछ लोगों ने इस तरह के कयास भी लगाने शुरू कर दिए कि शायद ये दोनों किसी फिल्म के सिलसिले में मिले होंगे। ये एक प्रोफेशन मीटिंग थी इस तरह की खबरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
49 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines