Aashiqui 3 Lead Actress: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में देते जा रहे हैं। उनकी दमदार एक्टिंग से फैंस काफी इम्प्रेस्ड हैं। खासकर यंग जनरेशन पर कार्तिक आर्यन का चार्म चल रहा है। ऐसे में उन्हें ढेरों प्रोजेक्ट्स ऑफर किए जा रहे हैं। इस वक्त कार्तिक के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। वहीं, वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जबसे इस फिल्म का सीक्वल बनने की खबर सामने आई है फैंस क्रेजी हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik शादी के 5 साल बाद हुईं प्रेग्नेंट? डिलीवरी को लेकर भी सामने आई बड़ी डिटेल
‘आशिकी 3’ की लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल
इसके अलावा जब ‘आशिकी 3’ से कार्तिक आर्यन का नाम जुडा तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस फिल्म में एक्टर लीड रोल निभाते नजर आएंगे। मगर उनके अपोजिट कौन होगी उसके नाम को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म में कार्तिक ही हिरोइन को लेकर अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के फिल्म में शामिल होने की अफवाहें उडी हैं। वहीं, अब ऐसा लगता है जैसे ‘आशिकी 3’ की लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल हो गया। दरअसल, अब फिल्म में कार्तिक के साथ रोमांस करने वाली एक्ट्रेस को लेकर खास जानकारी सामने आई है।
Image Credit : Instagram
एक्ट्रेस ने मेकर्स के साथ की मीटिंग्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आशिकी 3’ के मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस फाइनली चुन ली है। अब कन्नड़ एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा का नाम इस फिल्म के लिए फाइनल बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म से आकांक्षा शर्मा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। इतना ही नहीं आकांक्षा ने मेकर्स के साथ कई मीटिंग्स की हैं और अब उनका नाम फिल्म के लिए लॉक होने के काफी ज्यादा चान्सेस हैं।
Image Credit : Instagram
एक्ट्रेस ने टाइगर श्रॉफ के साथ किया है काम
बता दें, आशिकी 3 के मेकर्स ने कहा था कि वो इस फिल्म के सीक्वल के लिए किसी नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आकांक्षा भले ही कन्नड़ इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं लेकिन वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक फ्रेश फेस होंगी। अब ये सभी रूमर्स इस फैक्ट के बाद काफी सच लग रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने आकांशा के नाम को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है। फैंस भी अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, आकांक्षा इससे पहले म्यूजिक वीडियो ‘डिस्को 82’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines