Kartik Aaryan Mother: अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। साथ ही एक्टर अक्सर अपने फैंस को अपडेट भी करते रहते हैं। कार्तिक आर्यन की मां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।
इस बीच एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि- हाल ही में उनका परिवार किस कठिन दौर से गुजरा था। दरअसल, कार्तिक आर्यन और उनके परिवार के साथ-साथ फैंस के लिए भी अच्छी खबर है कि एक्टर की मां ने कैंसर को मात दे दी है और अपने साहस और इच्छाशक्ति से उन्होंने इस बीमारी को हरा दिया है।
कार्तिक आर्यन ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने शुक्रवार, 5 मई को अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर किया है। साथ ही एक्टर ने कैप्शन मे लिखा है कि- “कुछ समय पहले इस महीने के दौरान बिग सी – ‘कैंसर’ चुपके से घुस आया और हमारे परिवार के जीवन को तहस-नहस करने की कोशिश की।
मेरी मां ने अपनी पूरी ताकत से इस युद्ध को जीत लिया
हम निराशा से परे थके हुए और असहाय थे, लेकिन इच्छाशक्ति, लचीलापन और कभी हार न मानने वाले रवैये के लिए धन्यवाद, इस भयंकर बीमारी को मेरी मां ने अपने अद्भ्य साहस से हरा दिया। मेरी मां ने अपनी पूरी ताकत से इस युद्ध को जीत लिया।”
Kartik Aaryan Mother
ये भी पढ़ें- इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
Super Hero Cancer Warrior
इसके आगे अभिनेता ने लिखा कि- “इस अंधेरे दौर से उन्होंने और उनके परिवार ने जो सीखा है, “आखिरकार इसने हमें जो सिखाया और जो हमें हर दिन सिखाता रहता है, वह यह है कि आपके परिवार के प्यार और समर्थन से बड़ी कोई महाशक्ति नहीं है, Super Hero Cancer Warrior”
सभी दे रही अपनी प्रतिक्रियाएं
वहीं, अब एक्टर के पोस्ट पर उनके सभी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनकी मां के साहस की सराहना कर रहे हैं। कार्तिक के इस पोस्ट पर अनुपम खेर ने लिखा है कि- “जय माता दी…” वहीं, विक्की कौशल ने दिल वाले इमोजी पोस्ट किए। साथ ही दर्शन कुमार ने हाथ जोड़े हुए इमोजी शेयर किया है। वहीं, एकता कपूर ने लिखा है कि- “उन्हें ढेर सारा प्यार।”
ये भी पढ़ें- मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines