मुंबई: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) निश्चित रूप से फैंस के दिलों के शहजादे हैं। समय समय पर एक्टर के फैंस ने उनके प्रति अपनी दीवानगी का नमूना पेश किया है, जिसे कार्तिक ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर उनका आभार व्यक्ति किया। इस बीच एक्टर ने एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके एक नन्हें फैन को देखा जा सकता है।
एक्टर ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो (Kartik Aaryan Video) साझा किया, जिसमें वो एक छोटे से फैन के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक की अपनी कार में बैठकर जा रहे थे, जब उनकी मुलाकात इस बच्चे से हुई।
वीडियो में, ये नन्हा फैन एक्टर को बताते हुए दिखाई दे रहा है कि उसने कार्तिक की हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ देखी और उसे वो कितनी पसंद आई। वहीं वीडियो के अंत में, छोटे बच्चे को एक्टर के साथ एक तस्वीर मांगते हुए भी देखा जा सकता है।
क्लिप में एक्टर इस फैन की क्यूटनेस के आगे झुक जाते हैं और उसके साथ तस्वीर लेने के तैयार हो जाते हैं। इस प्यारे से वीडियो (Kartik Aaryan little fan video) को एक्टर ने कैप्शन दिया, ‘इससे बड़ा कोई इनाम नहीं। #भूल भुलैया2’
हॉरर कॉमेडी फिल्म की सफलता को कार्तिक अब तक एंजॉय कर रहे हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को न केवल दर्शकों बल्कि क्रीटिक्स से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी इसने रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया।
‘भूल भुलैया 2’ में तब्बू और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। इसमें राजपाल यादव, अमर उपाध्याय, अश्विनी कालसेकर, राजेश शर्मा, संजय मिश्रा और अन्य जैसे कलाकार भी थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो, कार्तिक अगली बार तेलुगु फिल्म, ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ के आधिकारिक हिंदी रीमेक में दिखाई देंगे, जिसका टाइटल ‘शहजादा’ रखा गया है और इसमें उनके अपोजिट कृति सनोन मुख्य भूमिका में होंगी। इसके अलावा, उनकी पाइपलाइन में ‘कैप्टन इंडिया’, ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी अन्य फिल्में भी हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
10 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines