हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Darshan की फिर बढ़ीं मुश्किलें, रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक्टर के खिलाफ एडिशनल चार्जशीट दायर

रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक बार फिर से दर्शन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कर्नाटक पुलिस ने एक्टर के खिलाफ एडिशनल चार्जशीट दायर की है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
रेणुकास्वामी मर्डर केस में बढ़ी दर्शन की मुश्किलें।

पॉपुलर रेणुकास्वामी मर्डर केस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। सुपरस्टार दर्शन की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं। अभिनेता दर्शन से जुड़ी अब एक और खबर आ रही है। कर्नाटक पुलिस ने कन्नड़ स्टार दर्शन के खिलाफ एडिशनल चार्जशीट दायर की है। इसके बाद अब फिर से दर्शन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…

रेणुकास्वामी मर्डर केस में एडिशनल चार्जशीट दायर

दरअसल, आज बुधवार को कर्नाटक पुलिस ने कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन और अन्य आरोपियों के खिलाफ रेणुकास्वामी मर्डर केस में एडिशनल चार्जशीट दायर की है। पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी है। इस मामले के जांच अधिकारी एसीपी चंदन कुमार ने बेंगलुरु की ट्रायल कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया है। सूत्रों ने बताया कि 132 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में मर्डर के संबंध में जुटाए गए नए सबूतों के अलावा गवाहों के बयान भी शामिल हैं।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने हत्या के दिन अन्य आरोपियों के साथ दर्शन की एक तस्वीर हासिल करने में सफलता हासिल की है। फोटो को एक आरोपी के मोबाइल फोन से हटा दिया गया था और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) द्वारा बरामद किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि सूत्रों का कहना है कि अब दर्शन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि एक्टर के वकील का कहना है कि मर्डर के टाइम पर वो हत्या वाली जगह पर नहीं था।

विज्ञापन

दर्शन और पवित्रा पर रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप

कर्नाटक पुलिस ने दर्शन को जमानत देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की समीक्षा करते हुए मंगलवार (20 मई) को कहा कि 14 जुलाई के बाद इस पर सुनवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दर्शन और पवित्रा को रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में अरेस्ट किया गया था। कथित तौर पर रेणुकास्वामी ने पवित्रा को अपमानजनक और अश्लील मैसेज भेजे थे।

यह भी पढ़ें- Cannes 2025 में छाईं Aditi Rao Hydari, लाल परी बन एक्ट्रेस ने लूटी लाइमलाइट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola