Karmma Calling, नैन्सी तोमर: कहते हैं कि आप जो कर्म करते हैं, उसके हिसाब से ही आपको फल भी मिलता है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन की वेब सीरीज ‘Karmma Calling…’ इन दिनों खूब चर्चा में है। ये एक ऐसी कहानी है, जो दौलत और शोहरत में फंसे प्यार को नहीं समझ पाई, जिसमें इमोशंस तो हैं, लेकिन दौलत के पैरों तले रौंद दिए जाते है। हां, कहानी का असली पॉइंट है, रिवेंज… जो एक बेटी किसी भी हालत में लेकर रहेगी।
यह भी पढ़ें- पहले Poonam Pandey ने कैंसर पर किया भद्दा मजाक, अब बोलीं- ‘मुझे मार दो, सूली पर चढ़ा दो…’
क्या है ‘Karmma Calling…’ की कहानी?
इस सीरीज की कहानी की बात करें तो सात एपिसोड की इस सीरीज में असली पॉइंट तो पूरा नहीं हो पाया, लेकिन प्यार, दौलत और बदला पूरी तरह से काम कर रहा है। ये कहानी है उस बेगुनाह बाप की जो अपनी सात साल की बेटी से बेहद प्यार करता था, लेकिन दौलत ने ना सिर्फ एक बेटी से उसका पिता छीना बल्कि एक ईमानदार इंसान से उसकी ईमानदारी भी छीन ली।
कौन गुनाहगार और कौन बेकसूर?
अब जब उस पिता की वो मासूम सी बच्ची बड़ी होकर अपने पिता के गुनाहगारों को सजा देने आती है, तो दुश्मनों की फौज में कौन गुनाहगार और कौन बेकसूर? दौलत का झूठा नकाब उतारने के लिए एक पिता की बेटी अंबिका महेरा नहीं बल्कि आती है कर्मा तलवार….???? क्योंकि ‘Karmma Calling…’ दरअसल, अपने पिता के गुनाहगारों को सजा देने के लिए अंबिका कर्मा तलवार बनकार, कोठारीज को बर्बाद करने आती है और धीरे-धीरे वो अपने मकसद में कामयाब होने लगती है।
हर तरफ लव-ट्रायंगल
ये कहानी बड़ी दिलचस्प है क्योंकि इसमें कौन किससे प्यार करता है ये पहचानना बड़ी चुनौती है। हर तरफ एक लव-ट्रायंगल बना हुआ है। कर्मा अपने पिता की मौत का बदला तो ले रही है, लेकिन साथ ही वो कोठारीज के इकलौते वारिस ‘आहान’ के प्यार में भी है। हां, वहीं कोठारीज का इकलौता वारिस ‘आहान’, जो अपने मां-बाप से बेहद अलग है और एक आम इंसान की जिंदगी जीना चाहता है।
चंद रुपयों के लिए बर्बाद कर दी एक मासूम की जिंदगी
इतना ही नहीं बल्कि कोठारीज की इकलौती बेटी भी एक आम कैफे वाले के प्यार में पड़ा जाती है। अब क्या इंद्राणी और कौशल अपनी इज्जत बचाएंगे या अपने बच्चों की खुशी के लिए झुक जाएंगे। ऑफकोर्स नो…. क्योंकि जो इंसान अपनी खुशियों और चंद रुपयों के लिए एक मासूम की जिंदगी को बर्बाद कर दें, तो उसके लिए तो उसके इज्जत पहले ही आनी है।
धोखेबाज या वफादार
एक तरफ कर्मा तलवार बनकर आई अंबिका मेहरा अपने पिता की मौत का बदला लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रही, तो दूसरी तरफ इंद्राणी के लिए सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। कभी वो अपनी पति के अफेयर से परेशान है, तो कभी अपने चहेते समीर की धोखेबाजी से…. ना ना…. समीर और धोखेबाज,,, बिल्कुल नहीं। इस पूरी कहानी में एक समीर ही तो है, जो पूरी वफादारी से अपना काम करता है, लेकिन फिर भी कर्मा सामने आता है।
कर्मा तलवार या अंबिका मेहरा?
कर्मा भले ही सामने आता हो, लेकिन समीर उन लोगों में से है, जो अपनी तकदीर बदलना जानता है और इसके लिए वो कर्मा तलवार बनीं अंबिका मेहरा तक पहुंच जाता है यानी उसे असली कर्मा तलवार मिल जाती है और अब क्या सच सामने… लेकिन कहते हैं ना कि इंसान की खोपड़ी है कितना भी भर लो कभी नहीं भरती और यहां अंबिका मेहरा यानी कर्मा तलवार उसे भी वैसे ही इस्तेमाल करती है, जैसा पूरी कहानी में हर कोई एक-दूसरे को करता आ रहा है।
हिसाब तो देना होगा, क्योंकि ‘Karmma Calling…’
अब जब इंद्राणी सच के इतने करीब है, तो क्या उसे सच पता लगेगा? क्या इंद्राणी जान पाएगी कि जो भी उसके साथ हो रहा है वो क्यों हो रहा है? क्या इंद्राणी समझ पाएगी कि इंसान के कर्म उसके सामने आते हैं? या फिर उसे भी अपने कर्मों का फल भुगतना होगा…क्योंकि कर्मा कॉलिंग…. ‘Karmma Calling…’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines