हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karisma Kapoor: बॉलीवुड से अचानक गायब हुई करिश्मा कपूर, किसी फिल्म से कम नहीं एक्ट्रेस की असल जिंदगी की कहानी

विज्ञापन
Karisma Kapoor

Karisma Kapoor: बॉलीवुड में रिश्तों का टूटना और जुड़ना कोई नई बात नहीं है। करिश्मा कपूर की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक ऐसी अदाकारी जिस पर लोग मरते थे, जिसकी एक झलक के लोग दीवाने थे, उसका शादी के बाद ऐसा हाल हुआ जो नामुमकिन सा लगता है।

कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर-संजय कपूर का भी रिश्ता कुछ इसी तरह का है। कुछ वर्षों पहले ही करिश्मा ने अपने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। उस समय तलाक की वजह ना बताते हुए करिश्मा ने अपना पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन कुछ दिन पहले ही करिश्मा कपूर ने इस शादी के टूटने की वजह बताई है।

बिजनेसमैन संजय कपूर से की थी शादी

एक इंटरव्यू में शादी के टूटने को लेकर एक्ट्रेस ने बताया था कि- 2003 में दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की था। उस समय करिश्मा अपने लाइफ को लेकर एकदम निश्चिंत थी और आगे बढ़ रही थी, लेकिन शादी के तकरीबन 5-6 सालों बाद ही लाइफ में दुरिया आने लगी। 2003 से आते-आते 2016 में करिश्मा ने संजय कपूर से तलाक ले लिया और वो अलग हो गई।

विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी में कभी खुश नहीं थी करिश्मा 

खबरों के मुताबिक, करिश्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी में कभी खुश नहीं थी, उन्होंने संजय कपूर पर शारीरिक हिंसा का आरोप लगाया है। खबरों के अनुसार वार्ता में करिश्मा ने संजय कपूर के साथ अपने तलाक के बारे में कुछ चौंकाने वाली खबरों का खुलासा किया था। करिश्मा ने आगे कहा कि संजय हमेशा मरने की धमकी दिया करते थे, वो कभी कभी हिंसा पर भी आ जाते थे।

अचानक से बॉलीवुड से हुई गायब

करिश्मा कपूर 90 की दशक की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक थी। उन्होंने लगातार कई हीट और सुपरहीट फिल्में दी है, लेकिन 2003 में शादी के बाद अचानक से बॉलीवुड से गायब हो गई। 90 के दशक में करिश्मा एक्ट्रेस के लिस्ट में ए पायदान पर थी। करिश्मा ने एक अन्य आरोप में कहा कि “जब हम अपने हनीमून पर थे, तब संजय ने अपने दोस्तों के साथ मेरी कीमत का हवाला दिया था, उन्होंने मुझे अपने दोस्तों के साथ एक रात बिताने के लिए मजबूर कर दिया था। संजय मुझे बहुत मारा करते थे और मैं मेकअप लगाकर घावों को छुपाती थी।

विज्ञापन

इन फिल्मों में किया शानादर काम

90 के दशक में अपने प्रशंसकों का दिल जितने वाली करिश्मा कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘प्रेम कैदी’ से की थी, जो उस समय बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद किसी ने भी नहीं सोचा था कि करिश्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक बन जाएंगी। जीत, जानवर, हीरो नंबर 1, अजय, दिल तो पागल है, बीबी नंबर 1, और जिगर जैसे फिल्मों के सुपरहिट एक्ट्रेस रही है। फिलहाल अपने बच्चों के साथ वो अकेली रहती है और अपने जीवन में खुश है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola