Sunjay Kapur Passed Away: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। रात में संजय कपूर के निधन की दुखद खबर सामने आई। इसके बाद से इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। हर कोई संजय कपूर के निधन के बाद शॉक्ड है। जिस तरह से उनकी जान गई, वाकई यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। पोलो खेलते हुए 53 साल के संजय कपूर को हार्ट अटैक आ गया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब सभी लोग जानना चाहते हैं कि संजय कपूर का पत्नी से तलाक लेने के बाद बच्चों से कैसा रिश्ता था?
संजय कपूर का बेटी समायरा के लिए किया हुआ पोस्ट वायरल
संजय कपूर और करिश्मा कपूर में भले ही ना बनी हो, लेकिन वो अपने बच्चों से बेहद प्यार करते थे। संजय कपूर अपनी बेटी समायरा पर जान छिड़कते थे। इस बात का सबूत उनकी एक पोस्ट में मिला है। दोनों बच्चों की कस्टडी भले ही करिश्मा कपूर को मिली थी, लेकिन संजय को अपने बच्चों से मिलने की इजाजत थी। ऐसे में अक्सर वो बच्चों से मुलाकात करते थे। वहीं, जब करिश्मा की बेटी समायरा 18 साल की हुई थीं, तो बर्थडे पार्टी में उनके पापा भी आए थे।
बेटी के साथ संजय कपूर की तस्वीर वायरल
अब संजय कपूर का 11 मार्च 2023 का किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संजय ने अपनी बेटी के नाम एक खास पोस्ट लिखा था। जब समायरा 18 साल की हुई थीं तो पूरी फैमिली ने साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। करिश्मा, संजय और दोनों बच्चों की फैमिली फोटो अब वायरल हो रही है। एक तस्वीर में संजय कपूर अपनी बेटी के साथ पोज देते हुए भी नजर आए थे। इन खूबसूरत फोटोज को शेयर करते हुए संजय कपूर ने बेटी के लिए प्यार भरी बातें भी लिखी थीं।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur बच्चों के लिए भेजते थे कितनी रकम? Karisma Kapoor को मिली एलिमनी पर हुआ खुलासा
बेटी को संजय कपूर ने बताया था पहला प्यार
संजय कपूर इस पोस्ट में लिखा था, ‘एक पिता अपनी बेटी का हाथ कुछ समय के लिए पकड़ता है, लेकिन वो हमेशा उसका दिल थामे रखता है। मेरे पहले प्यार समायरा को 18वें जन्मदिन की बधाई। एडल्टहुड में तुम्हारा स्वागत है। जिम्मेदार बनना याद रखना और अपनी जिंदगी पूरी तरह से जीना। तुम अंदर से बाहर से खूबसूरत हो और हम सभी को तुम पर बहुत प्राउड है।’ अब संजय कपूर के निधन के बाद उनका ये 2 साल पुराना पोस्ट वायरल हो गया है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
13 mins agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
2 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
2 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
11 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
15 hrs agoKoffee With Karan 9 OTT: कब और कहां देखें 'कॉफी विद करण 9'? करण जौहर ने आखिरी सीजन का किया ऐलान
18 hrs agoइनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत, लंदन के अस्पताल में कराया गया भर्ती
19 hrs agoमिस्टर फैजू बनने जा रहे दूल्हा? वेडिंग कार्ड हुआ वायरल! शादी की डेट भी आई सामने
20 hrs agoकरीना कपूर संग शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की जबरदस्त बॉन्डिंग, बेबो ने इंस्टा पर शेयर किया फोटो
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines