बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंची है। 12 जून को संजय कपूर का निधन हो गया था। हार्ट अटैक की वजह से संजय कपूर ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलिवदा कह दिया था। आज 19 जून को संजय कपूर का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी तादाद में संजय कपूर के चाहने वाले उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे हैं।
बेटे ने निभाई पिता के अंतिम संस्कार की रस्में
एक्स हसबैंड के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर नजर आई। इस दौरान करिश्मा का बेटा अपने पिता के अंतिम संस्कार की रस्में निभाता नजर आए। सामने आए तमाम वीडियोज में बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं। करिश्मा कपूर भी मायूस-सी बैठी हैं। करिश्मा कपूर ने अभी तक अपने एक्स हसबैंड के निधन पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि, एक्ट्रेस उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जरूर पहुंची हैं।
करीना और सैफ भी पहुंचे
इसके अलावा करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड को आखिरी विदाई देने के लिए करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी पहुंचे हैं। करीना और सैफ का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में करीना की हल्की-सी झलक नजर आ रही है, लेकिन सैफ अली खान वीडियो में नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान वीडियो में साइड में खड़े नजर आ रहे हैं। सैफ के आस-पास कई और लोग भी खड़े हुए हैं।
2003 में हुई थी संजय और करिश्मा की शादी
गौरतलब है कि साल 2003 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों ने तलाक लेकर एक-दूसरे से अपनी राहें अलग कर ली थी। साल 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक हो गया था। दोनों की शादी खूब सुर्खियों में रही थी। दोनों की लवस्टोरी के चर्चे भी गॉसिप गलियारों से होते हुए टॉक ऑफ द टाउन तक थे।
नंदिता महतानी से की थी पहली शादी
करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। प्रिया सचदेव, संजय कपूर की तीसरी वाइफ हैं। प्रिया ने भी अपने पति के निधन पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं, अगर संजय की पहली वाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी नंदिता महतानी से हुई थी।
यह भी पढ़ें- ना अंतिम संस्कार, ना उठाला रस्म में आईं Parineeti Chopra, दुख की घड़ी में परिवार को छोड़ कहां हैं एक्ट्रेस?
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
9 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
11 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
13 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
14 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
14 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
15 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
16 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines