'हनी बी' को ठहराया जा रहा Sunjay Kapur के निधन की जिम्मेदार, हार्ट अटैक से कैसे जुड़े तार?

Sunjay Kapur Demise: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन पर अब एक नई कहानी सामने आई है। उनकी मौत की वजह कुछ और बताई जा रही है। इसका कनेक्शन एक ‘हनी बी’ से जोड़ा जा रहा है।

Sunjay Kapur

संजय कपूर के अंतिम संस्कार पर अपडेट आया है। (Photo Credit- Instagram)

Sunjay Kapur Demise: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके निधन की खबर सुनकर आपको जितना बड़ा झटका लगा था और निधन का कारण जानकर उससे भी बड़ा शोक लग सकता है। अभी तक तो यही कहा जा रहा था कि इंग्लैंड में वो पोलो खेल रहे थे और तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। हार्ट अटैक को उनकी मौत की वजह समझा जा रहा था, जबकि लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स तो कुछ और ही दास्तान बयां कर रही हैं।

विज्ञापन

मधुमक्खी और हार्ट अटैक का क्या कनेक्शन?

अब करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के तार एक मधुमक्खी से जोड़े जा रहे हैं। अब मधुमक्खी भला किसी की मौत का कारण कैसे बन सकती है? अब मधुमक्खी को संजय कपूर की कातिल ठहराया जा रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है और इस तरह की खबरें कहां से फैल रही हैं? चलिए जानते हैं। दरअसल, संजय कपूर के निधन पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। इसके मुताबिक, करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड को निधन से पहले एक मधुमक्खी ने काटा था।

विज्ञापन

संजय कपूर के निधन का क्या है सच?

बताया जा रहा है कि जब संजय कपूर विदेश में गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो मैच एन्जॉय कर रहे थे, तभी तेजी से आती हुई एक मधुमक्खी उनके मुंह में घुस गई। इस मधुमक्खी ने संजय कपूर की हालत बिगाड़ दी। दावा किया जा रहा है कि मुंह के अंदर घुसी इस मधुमक्खी के कारण संजय कपूर को इतनी तकलीफ हो रही थी कि वो सही तरह से सांस तक नहीं ले पा रहे थे। कहा जा रहा है कि सांस ना आने के कारण ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। खबरों के मुताबिक, इस मधुमक्खी ने संजय कपूर को गले के अंदर डंक मारा और वो सांस नहीं ले पाए।

विज्ञापन

निधन के कारण की नहीं हुई पुष्टि

ऐसे में देखते ही देखते वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए। सुहेल सेठ ने ANI को दिए बयान में उस घटना की सच्चाई बताई है। अब सच क्या है? वो तो पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के तार ‘हनी बी’ से जोड़े जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस निधन की खबर से कपूर परिवार को गहरा सदमा लगा है। करिश्मा कपूर के घर में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ