Scoop Trailer Out: रिपोर्टर बनीं करिश्मा तन्ना करेंगी सिस्टम से लड़ाई, क्राइम ड्रामा सीरीज का दूसरा ट्रेलर आउट

Scoop Trailer Out

Scoop Trailer Out

विज्ञापन

Scoop Trailer Out: आजकल फैंस को ओटीटी पर आने वाली हर सीरीज का अपडेट चाहिए। इसके लिए फैंस लगातार एक्टिव भी रहते हैं।

वहीं, इस बीच करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) की मचअवेटेड वेब सीरीज ‘स्कूप’ (Scoop) का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ा अपडेट हैं। दरअसल, अब सीरीज के दूसरे ट्रेलर को भी रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

क्राइम रिपोर्टर को किया शूटआउट 

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) की अपकमिंग सीरीज ‘स्कूप’ (Scoop) का एक और ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज के ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि- किस तरह अंडरवर्ल्ड के छोटा राजन के इशारे पर एक क्राइम रिपोर्टर को शूटआउट किया जाता है। वहीं, इसके बाद इस मामले में जागृति नाम की क्राइम रिपोर्टर को फंसा दिया जाता है।

कैसे खुद को इनोसेंट साबित कर सकेगी जागृति 

वहीं, इसमें ये देखने वाली बात होगी कि जागृति अपने आपको इनोसेंट साबित कर सकेगी या नहीं। फैंस को सीरीज का ये ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, ट्रेलर में जागृति बनी करिश्मा तन्ना और हरमन बावेजा की एक्टिंग बेहद जबरदस्त हैं।

विज्ञापन

मर्डर के इल्जाम में फंसी होनहार क्राइम रिपोर्टर

सीरीज के ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि एक क्राइम रिपोर्टर की मौत हो जाती है और इसका इल्जाम दूसरे क्राइम रिपोर्टर लगता है। इसके साथ ही इस वेब सीरीज में जागृति एक होनहार क्राइम रिपोर्टर के रुप में दिखाई जाती है, जिसके काम को हर कोई सराहता है। वहीं, इसने सात सालों में तीन प्रमोशन भी लिए हैं। ऐसे में इन सबमें उलझी जागृति कैसे खुद का बचा पाएगी ये देखने वाली बात होगी। वहीं, अब फैंस को इस सीरीज के रिलीज होने का इंतजार हैं।

इस दिन रिलीज होगी सीरीज

बता दें कि वेब सीरीज ‘स्कूप’ (Scoop) को अगले महीने 2 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, इस सीरीज के चर्चे तो हर ओर हो ही रहे हैं। साथ ही सीरीज के ट्रेलर को भी अब हर कोई सराह रहा है। अब फैंस को इसके रिलीज होने का इंतजार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ