Dharmendra Latest News: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर धर्मेंद्र इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. सभी एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा हैं. देओल परिवार लगातार एक्टर का हेल्थ अपडेट शेयर कर रहा है. इस बीच अब करिश्मा तन्ना ने धर्मेंद्र की सेहत पर अपना रिएक्शन दिया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. आइए जानते हैं कि करिश्मा ने एक्टर की हेल्थ को लेकर क्या कहा है?
क्या बोलीं करिश्मा तन्ना?
टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा तन्ना को पैपराजी ने हाल ही में टाउन में स्पॉट किया. इस दौरान एक्ट्रेस से धर्मेंद्र की हालत के बारे में पूछा गया. पैप्स ने एक्ट्रेस से सवाल किया कि धर्मेंद्र जी की हेल्थ के बारे में क्या बोलना चाहेंगे? इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि कंफ्यूजन है, अभी पता नहीं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे. इस वीडियो पर यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है.
ईशा और हेमा ने शेयर किया अपडेट
गौरतलब है कि सोमवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दिग्गज अभिनेता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, लेकिन इन खबरों के आने के बाद सनी देओल के एक करीबी सूत्र ने इन्हें खारिज कर दिया था. इसके बाद से एक्टर की सेहत लगातार अपडेट्स आ रहे हैं. सनी और बॉबी के अलावा खुद ईशा और हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट शेयर किया था. साथ ही अफवाहें ना फैलाने और इन पर ध्यान ना देने की अपील की थी.
अस्पताल पहुंचे सेलेब्स
ईशा और हेमा दोनों ने पोस्ट शेयर करके बताया था कि उनकी हालत में सुधार है और वो रिकवर कर रहे हैं. बता दें कि सांस लेने में परेशानी की वजह से धर्मेंद्र को अस्पताल में एडमिट कराया गया था. अभिनेता के अस्पताल में होने की खबर सुनने के बाद सलमान खान और शाहरुख खान के अलावा कई स्टार्स उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन किसी को भी एक्टर से मिलने नहीं दिया गया.
यह भी पढ़ें- Dharmendra से क्यों नहीं मिल सके Salman-Shahrukh Khan? सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
37 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines