Fraud With Karishma Tanna Husband And Samir Kochhar: पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) के पति यानी बिजनेसमैन वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के साथ हाल ही में हुई बड़ी धोखाधड़ी का किस्सा सामने आया है। वरुण बंगेरा और उनके एक्टर दोस्त समीर कोचर (Samir Kochhar) के साथ अब एक बड़ा फ्रॉड हुआ है। इन दोनों को किसी ने पूरे 1.3 करोड़ का चूना लगा दिया है जिसके बाद अब पुलिस की इस मामले में एंट्री हो गई है। तो चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला किया है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर भारी पड़ीं ये विदेशी हसीनाएं, Deepika Padukone का नाम भी लिस्ट में शामिल
1.3 करोड़ का फ्रॉड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण बंगेरा और समीर कोचर ने रियल एस्टेट डेवलपमेंट बिजनेस से जुड़े एक कपल के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई है। इस FIR में कहा गया है कि प्रोनित नाथ और अमीषा नाथ ने कथित तौर पर इन दोनों के साथ 1.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। दरअसल, एक्टर समीर कोचर ने अपनी इस शिकायत में दावा किया है कि इन दोनों ने अपार्टमेंट बेचने का नाटक करते हुए उनसे 58.50 लाख की धोखाधड़ी की। वहीं, उन्होंने कथित तौर पर उनके दोस्त वरुण बंगेरा के साथ 44.66 लाख का फ्रॉड किया है।
इन धाराओं में दर्ज हुई FIR
ऐसे में 21 अक्टूबर, 2023 को मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में इस मामले पर FIR दर्ज की गई है। IPC की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी), और 120 (B) (आपराधिक साजिश) के तहत अब इस केस में जांच की जा रही है। बता दें, दिसंबर 2020 में समीर कोचर अपनी पत्नी राधिका कोचर और दोस्त वरुण बंगेरा संग प्रॉपर्टीज देख रहे थे। ऐसे में वो प्रोनित नाथ और अमीषा नाथ से मिले, जिन्होंने बांद्रा पश्चिम के पाली गांव में एक चार मंजिल की इमारत बनाने का प्लान तैयार किया। जिसे बाद में बेचने का सोच रहे थे।
ऐसे की धोखाधड़ी
9 दिसंबर, 2020 को चेक के जरिए टोकन अमाउंट दे दिया गया। बाद में, एक्टर और बंगेरा को पता चला कि जिस प्रॉपर्टी को वे खरीदने का सोच रहे थे उस पर पहले से ही ऋण था। क्योंकि नाथ ने जमीन को एक फाइनेंशियल कंपनी के पास गिरवी रख दिया था। लगातार पूछताछ के बाद नाथ ने उन्हें कहा था कि 3 जून, 2022 को कंस्ट्रक्शन खत्म हो जाएगा। मगर 23 जून को नाथ ने व्हाट्सएप मैसेज कर एक्टर और वरुण बंगेरा को बताया कि उन्होंने प्रॉपर्टी बेचने का मन बदल दिया है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
6 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
7 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
10 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
11 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
16 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
17 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
18 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines