Karishma Tanna: छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ये एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। रणबीर कपूर की फिल्म संजू में करिश्मा ने पिंकी का किरदार निभाया था, हालांकि इस फिल्म में उन्हें ज्यादा रोल नहीं मिले थे लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग की सभी ने खूब तारीफ की। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई सीरियल्स में भी काम किया, लेकिन नागिन ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वो डिप्रेशन का शिकार बन गई थीं।
एक साल तक नहीं मिला कोई काम
आपको बता दें कि, सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू के दौरान करिश्मा तन्ना ने इस बात का खुलासा किया कि, ‘संजू में छोटा रोल होने के बावजूद मुझे लगा कि ये फिल्म लाइफ में आगे बढ़ने में मेरी मदद करेगी। लेकिन संजू के बाद मैंने जिस तरह की उम्मीद की थी, वो मुझे मिली नहीं। मैं कहना चाहूंगी संजू के बाद एक साल तक मैं कुछ भी काम नहीं कर रही थी। मैं सोच रहा थी कि क्रिटिक्स ने मेरे काम को लेकर इतना अच्छा लिखा है, भले ही फिल्म में मेरे चार सीन्स थे। मुझे इंडस्ट्री से बहुत उम्मीद थी कि मुझे अब और काम मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।’
इस वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं करिश्मा
करिश्मा तन्ना ने आगे बताया कि, कैसे काम नहीं मिलने की वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों को मैसेज कर रही थी कि क्या आपने संजू देखी है? क्या आपको मेरी एक्टिंग पसंद आई? उस वक्त मां मेरे साथ थी। मैं उन्हें बताना नहीं चाह रही थी क्योंकि फिर उन्हें टेंशन हो जाएगी। मेरी मां बहुत सेंसिटिव है और मेरे फ्रेंड्स समझेंगे नहीं क्योंकि कोई भी मेरी इंडस्ट्री से नहीं है। करिश्मा ने बताया, ‘मेरे मन नकारात्मक विचार आने लगे थे। इसे बाद मैंने खुद को प्रेरित किया। सिर्फ मैं ही जानती हूं कि मैंने खुद को उस दौर से कैसे बाहर निकाला है।
करिश्मा तन्ना वर्क फ्रंट
आपको बताते चलें कि करिश्मा तन्ना बहुत जल्द मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता की सीरीज स्कूप (Scoop) में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में वह एक क्राइम रिपोर्टर के किरदार निभाती दिखेंगी, जिसकी एक झलक सीरीज के ट्रेलर में हम देख चुके हैं। दर्शकों को इस सीरीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार हो जो 2 जून, 2023 को नेटफ्लिक्स पर उनके फैंस को एंटरटेन करने के लिए रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
28 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines