Sunjay Kapur And Prince William Connection: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के अचानक निधन से हर कोई दंग रह गया है। बताया गया कि उनका निधन उस वक्त हुआ जब वह पोलो मैच खेल रहे थे। मैच खेलते वक्त एक मधुमक्खी संजय कपूर के मुंह में घुस गई और उसके द्वारा गले में काटने की वजह से बिजनेस टायकून को हार्ट अटैक आ गया था। ये तो सभी को पता है कि संजय कपूर को पोलो मैच खेलना बहुत ज्यादा पसंद था। वह ब्रिटेन के शाही पोलो सर्किट में भी कई बार हिस्सा ले चुके थे। यही वजह है कि उनका प्रिंस विलियम से खास कनेक्शन था।
ब्रिटेन में लेते थे मैच में हिस्सा
बहुत कम लोग जानते होंगे कि संजय कपूर ब्रिटेन के पोलो सर्किल में काफी फेमस थे। वह हमेशा से पोलो सर्किल का हिस्सा भी रहे हैं। गर्मियों में जब ब्रिटेन पोलो के विशेष मैच को आयोजित करता था तो उसमें करिश्मा कपूर के एक्स पति की सहभागिता हमेशा होती थी। उन्हें कई बार ब्रिटेन में आयोजित विशेष मैच में खेलते हुए देखा गया है।
जब बीमार बेटे को छोड़कर गए ब्रिटेन
मिरर यूके ने करिश्मा कपूर के हवाले से बताया था कि संजय कपूर पोलो मैच के लिए इतने ज्यादा जुनूनी थे कि एक बार वह करिश्मा और बीमार बेटे को छोड़कर प्रिंस विलियम के साथ पोलो खेलने के लिए चले गए थे। रिपोर्ट में बताया गया था कि संजय ने प्रिंस विलियम के साथ पोलो मैच खेलने के लिए करिश्मा कपूर और सिर्फ 4 महीने के बीमार बेटे को छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला लिया था।
मिरर यूके की रिपोर्ट में करिश्मा के हवाले से आगे कहा गया था कि ‘संजय ने मुझसे शादी सिर्फ इसलिए की थी क्योंकि मैं सक्सेजफुल एक्ट्रेस थी। इससे उसे प्रेस में रिपोर्ट करने में आसानी होगी। मुझे हैरानी हुई कि वह हमेशा लोगों के बीच में जाना चाहता था। हालांकि उसने ऐसा कोई काम कभी नहीं किया जो उल्लेखनीय हो। इस वजह से वह किसी का ध्यान नहीं खींच सका।’
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur ने 3 दिन पहले शेयर की थी क्रिप्टिक पोस्ट, निधन के बाद हो रही वायरल
कब होगा अंतिम संस्कार
संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। हालांकि वह अमेरिका के नागरिक हैं, इसलिए उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाने में काफी वक्त लग रहा है। इस बीच संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने कहा है कि संजय के पोस्टमार्टम का प्रोसेस लंदन में चल रहा है। कागजी कार्रवाई होने में इसलिए देरी हो रही है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
46 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
54 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines