Kareena Kapoor: करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को लाइफ अपडेट देती रहती हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं और उनकी प्रोफाइल काफी अपडेट रहती है। दूसरी तरफ सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कोसों दूर हैं। अब सैफ ने अपनी पत्नी की सोशल मीडिया प्रजेंस पर रिएक्ट किया है और इस पर उनका और उनके बच्चों का क्या रिएक्शन है वो भी रिवील किया है।
सैफ ने करीना को बताया सोशल मीडिया क्वीन
सैफ ने करीना को लेकर बोला कि उनकी पत्नी सोशल मीडिया की क्वीन हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि उन्हें और उनके बच्चों तैमूर और जेह को करीना की हर मोमेंट को कैप्चर करने की आदत पसंद नहीं है। सैफ ने कहा कि वो करीना को ट्रेवल और कुकिंग जैसी इंटरेस्टिंग चीजें फॉलो करते हुए देखते हैं, लेकिन पर्सनली उन्हें ऐसा लगता है कि किसी भी मोमेंट की फोटो लेना, उनके लिए ये मोमेंट बर्बाद करने जैसा है।
करीना का ये सवाल सुन बन जाता है सैफ और उनके बेटों का मुंह
सैफ ने कहा कि उन्हें लाइफ एन्जॉय करना पसंद है। लेकिन कभी-कभी जब वो डिनर कर रहे होते हैं, या बीवी-बच्चों के साथ कुछ कर रहे होते हैं और तब करीना कहती हैं- ‘क्या हम फोटो ले लें?’ तो उनका और बच्चों का यही रिएक्शन होता है- ‘नहीं।’ सैफ मानते हैं या तो हम एक पल को शूट कर सकते हैं या तो उसे महसूस कर सकते हैं। दोनों एक साथ करना काफी मुश्किल है। एक्टर बोले कि सोशल मीडिया अच्छी चीज है और क्या पता वो भी एक दिन यहां दिखाई दें। लेकिन उनके लिए वो काफी टाइम कंस्यूमिंग है।
यह भी पढ़ें: 300 करोड़ में बनी Devara, बजट का 26% फीस में ले गई स्टार कास्ट; जानें किसने लिए कितने पैसे?
सोशल मीडिया को समय की बर्बादी मानते हैं साफ
सैफ ने रिवील किया है कि कभी-कभी वो भी इंस्टाग्राम चलाते हैं और घंटों तक बकवास चीजें देखते रहते हैं। तब करीना उन्हें कहती हैं कि वो ठीक चीजें फॉलो नहीं कर रहे। इसके बाद वो ऐप डिलीट कर देते हैं क्योंकि उन्हें एहसास होता है कि उन्होंने जो समय बर्बाद किया है उससे अच्छा तो वो किताब पढ़ लेते। सैफ ने सोशल मीडिया को खतरनाक बताया है क्योंकि यहां काफी नेगेटिविटी है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines