Kareena Kapoor Wants To Unfollow Karan Johar: करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करण जौहर (Karan Johar) की दोस्ती सालों पुरानी है। कई मौकों पर इन्होंने अपनी दोस्ती साबित की है। लेकिन अब लगता हैं इन दोनों BFF के बीच एक बार फिर दरार आ गई है। दरअसल, अब करीना कपूर ने करण को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे। सुनने में आया है कि बेबो अपने बेस्ट फ्रेंड करण जौहर को इंस्टाग्राम से अनफॉलो करना चाहती हैं। उनके इस इरादे के पीछे क्या करण है इसका भी खुद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: दिवाली पर कमेंट कर ट्रोल हुईं Rubina Dilaik, यूजर्स ने कहा Anti Hindu तो एक्ट्रेस ने दिखाए तेवर
बेबो क्यों करना चाहती हैं करण को अनफॉलो?
अब करीना अपनी भाभी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ करण के सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ (Koffee With Karan season 8) में दिखाई देंगी। इस दौरान वो कई चटपटी गॉस्पिस देते हुए दिखाई दे सकती हैं। इसी बीच अब लेटेस्ट प्रोमो में करीना-करण को अनफॉलो करें की बात करती भी नज़र आईं। इसका कारण कोई लड़ाई या दुश्मनी नहीं बल्कि कुछ और है। मामला ये है कि करीना को करण का स्टाइल और उनकी सेल्फी से काफी तकलीफ है। इसके चलते वो उन्हें इंस्टाग्राम से हटा देना चाहती हैं। अब इस पर बात करते हुए खुद बेबो ने ये सच रिवील किया है।
ये है वजह
बता दें, करण की पाउट सेल्फी बी-टाउन में काफी मशहूर है। साथ ही उनका फैशन सेंस भी अक्सर सवालों के घेरे में रहता है। कई बार सेलेब्स करण जौहर का इसी चक्कर में मजाक भी बना चुके हैं। अब इसी पर बात करते हुए करीना ने भी कहा, ‘मुझे लगता है कि इन दिनों, आपकी टेरेस की बैकड्रॉप के साथ, Balenciaga स्वेटशर्ट्स और Givenchy और यह आप हैं। हर कोई पागल हो रहा है। मैं सिर्फ उन्हें मैसेज भेजकर अपनी भड़ास निकाल रही होती हूं कि तुम क्या कर रहे हो? अगर आप इसे कंटिन्यू रखते हैं तो मैं आपको अभी अनफॉलो कर रही हूं, उन बड़े चश्मे के साथ टॉप एंगल से आपके फोटोशूट।’
कई बार उड़ा करण का मजाक
ये सुनकर करण जौहर और आलिया भट्ट चौंक उठे और जोर-जोर से हंसने लगे। इसका मतलब साफ है कि करीना को भी करण की पाउट सेल्फी पसंद नहीं आती। इसके अलावा उन्हें करण के फैशन सेंस भी प्रॉब्लम है। वैसे इससे पहले फराह खान भी कई बार इन वजहों से करण का मजाक बना चुकी हैं। हालांकि, करण का स्टाइल तब भी किसी के लिए नहीं बदला।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
1 hr ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 hr agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
2 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
15 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
16 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines