Kareena Kapoor Trolled For National Anthem: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक बार फिर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में कुछ ऐसा किया जिसके बाद अब हर तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। जहां देखो सभी लोग करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की ही बातें कर रहे हैं। ये बात ओर है कि इसके बाद एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, इस बार करीना अपनी किसी फिल्म या लुक की वजह से सुर्खियों का हिस्सा नहीं हैं बल्कि मामला तो कुछ और ही है। अब अपनी एक गलती की वजह से बेबो ट्रोलर्स के आड़े हाथों आ गई हैं।
ट्रोलर्स के निशाने पर फिर आई करीना
बता दें, करीना का नाम उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है जो अपने एटीट्यूड के लिए जानी जाती हैं। वहीं, अपने इस खानदानी एटीट्यूड की वजह से ही अक्सर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। वहीं, इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स गुस्से से आग बबूला हो गए और उनको जमकर खरी-खोटी सुना डाली। हुआ ये कि हाल ही में करीना कपूर मुंबई में चल रहे एक इवेंट में शामिल हुई थीं। वो अपनी फिल्म को प्रमोट करने में पूरी जान लगा रही हैं। ऐसे इस इवेंट में भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।
Image Credit: Google
राष्ट्रगान गाते समय कर दी ये गलती
अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें करीना राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस धोती के साथ लाल रंग की शार्ट कुर्ती में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बेबो ने अपने हाथ बांधकर राष्ट्रगान गाया है। बस उनका ये कदम उन पर उल्टा पड़ गया और एक्ट्रेस नेटिज़न्स के हाथों बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। जैसे ही लोगों ने देखा कि जन गण मन गाते समय करीना कपूर ने अपने हाथ बांधे हुए हैं सभी ने एक्ट्रेस पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगा दिया।
लोगों ने यूं लगाई बबो की क्लास
अब करीना कपूर के इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट में भड़ास निकालते हुए लिखा, “इसे कोई बताओ कि राष्ट्रगान में सावधान खड़े होते है हाथ पकड के नहीं।” एक शख्स ने लिखा, “राष्ट्रगानअटेंशन पोजीशन में गाया जाता है… ये इतना पैथेटिक है कि सो-कॉल्ड स्टार्स को ये नहीं पता।” एक ने टिप्पणी की, “जूते तो निकाल लेती हैशटैग संस्कार।” तो किसी ने पूछा, “यहां भी एक्टिंग कर रही है क्या।” तो किसी ने करीना कपूर खान को शर्म और संस्कृति का भी पाठ पढ़ाया है।
संबंधित खबरें
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
3 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
4 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
4 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
7 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
7 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
22 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
23 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
23 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
23 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines