Kareena Kapoor On Boycott Trend: बीते रविवार को कोलकाता में हुए इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स-यंग लीडर्स फोरम के इवेंट में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सिंगर कनिका कपूर को स्पॉट किया गया है। इस इवेंट में एक्ट्रेस करीना कपूर ने बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर अपना रिएक्शन दिया है।
बता दें कि पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की फिल्मों को बॉयकॉट करने का सिलसिला चल रहा है, जिससे कई बड़े बजट की बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और फिल्म मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं।
और पढ़िए –‘गांधी गोडसे’ के निर्देशक राजकुमार संतोषी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्में ही नहीं होंगी तो कैसे होगा एंटरटेनमेंट
इस इवेंट में एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी राय देते हुए कहा कि ‘मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। अगर ऐसा होता है तो हम लोगों को एंटरटेन कैसे करेंगे, आपकी लाइफ में खुशियां कैसे आएंगी, जिसकी मुझे लगता है कि हर किसी को जरूरत होती है और अगर फिल्में ही नहीं होंगी तो एंटरटेनमेंट कैसा होगा।’
इसके साथ ही शाहरुख खान की फिल्म पठान को भी बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में बीजेपी कार्यकर्ताओं से फिल्मों के बारे में ‘अनावश्यक टिप्पणी’ करने से परहेज करने की नसीहत दी थी।
क्यों ट्रोल हो रहीं करीना
एक बार बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर करीना से सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि “ये तो लोगों पर निर्भर करता है, अगर आपको हमारी फिल्मों से कोई प्रॉब्लम है, तो मत देखो। हमारी फिल्मों ने किसी को मजबूर नहीं किया है। अगर स्टार किड्स नहीं पसंद तो मत देखो हमारी फिल्में”। अब लोग ये बयान याद दिलाकर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ बायकॉट ट्रेंड
दरअसल बायकॉट का ट्रेंड आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से शुरू हुआ और इसको बायकॉट करने के लोगों ने कई कारण बताए। इस फिल्म को लेकर ट्रोलर्स का कहना है कि आमिर ने कुछ साल पहले देश में बढ़ रहे इन्टॉलरेंस पर रिएक्ट किया था और उन्होंने कहा था कि देश का माहौल खराब है और इसके कारण उनकी पूर्व पत्नी किरण देश तक छोड़ना चाहती थी।
और पढ़िए –Telugu Actor Suicide: तेलुगु एक्टर सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, शोक में डूबी साउथ फिल्म इंडस्ट्री
साथ ही ट्रोलर्स ने दूसरा कारण ‘पीके’ में भगवान का अपमान बताया और तीसरे कारण को लेकर कहा कि ट्रोलर्स ने कहा कि कुछ साल पहले अपने शो ‘सत्यमेव जयते’ में उन्होंने कहा था कि शिव की मूर्ति पर दूध चढ़ाने के बजाय किसी बच्चे को खाना खिलाना ज्यादा बेहतर होता है। इस पर लोगों ने कहा कि वो ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर पैसे खर्च करने के बजाय गरीब बच्चों को खाना खिलाएंगें।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines