Jeh Angry On Media: करीना कपूर (Kareena Kapoor) को पैपराजी कैप्चर करने के लिए कभी एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं तो कभी उनके घर में ताक-झांक करते हुए नजर आते हैं। एक बार फिर मीडिया ने कुछ ऐसा ही किया। लेकिन इस बार उन्हें एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड का नहीं बल्कि किसी और के गुस्से का सामना करना पड़ा। अक्सर आपने देखा होगा कि जब पैपराजी स्टार्स की पर्सनल लाइफ में दखल देते हैं, या न चाहते हुए भी उन्हें रिकॉर्ड करते हैं तो सेलेब्स के बॉडीगार्ड भड़क जाते हैं।
करीना के छोटे बेटे का वीडियो वायरल
हालांकि, करीना कपूर के घर के बाहर खड़े पैपराजी को अब किसी बॉडीगार्ड का नहीं बल्कि उनके 3 साल के बेटे का गुस्सा सहना पड़ा है। जेह अली खान (Jeh Ali Khan) के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। करीना के छोटे लाडले को कभी मस्ती करते हुए देखा जाता है तो कभी वो गुस्सा करते हुए दिखाई देते हैं। जेह का अब जो वीडियो सामने आया है उसमें भी वो गुस्से में बेहद क्यूट लग रहे हैं।
जेह को क्यों आया गुस्सा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर उनके पति सैफ अली खान और दोनों बेटे जेह और तैमूर व्हाइट और ब्लू रंग के कैजुअल आउटफिट्स में कलर कोर्डिनेट कर कहीं जा रहे हैं। ये चारों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं। जेह को तभी एक आवाज सुनाई देती है और वो पहले पीछे मुड़कर देखते हैं और फिर पैपराजी को देखकर भड़क जाते हैं। जेह को इतना गुस्सा आता है कि वो पैपराजी पर चिल्ला भी देते हैं। ये वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जेह को पसंद नहीं आया कि कोई उन्हें रिकॉर्ड कर रहा है।
यह भी पढ़ें: फैंस पर फिर चढ़ेगा Fawad Khan का खुमार! पाकिस्तानी एक्टर की बॉलीवुड हसीना संग बनी जोड़ी?
सोशल मीडिया यूजर्स ने जताई नाराजगी
अब जेह का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने अब इसे देख लिखा, ‘यह अपमानजनक है कि ये पैपराजी दीवारों के पीछे छिप रहे हैं और उन्हें आते-जाते हुए कैद कर रहे हैं।’ एक शख्स ने कहा, ‘भाई वो स्टेप्स गिनते हुए आ रहा था, हम भी करते हैं.. तुमने काउंटिंग भुलवा दी तो चिल्लाएगा ही ना।’ कोई बोला, ‘इतना क्या इनके पीछे भागना, उन्हें कुछ प्राइवेसी दीजिए।’ वहीं, अब कुछ लोग जेह के इस बर्ताव को देख उन्हें और करीना को ट्रोल कर रहे हैं। कोई उन्हें आराध्या बच्चन से सीख लेने को कह रहा है तो कोई रितेश-जेनेलिया के बच्चों से उनकी तुलना कर रहा है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines