Kareena Kapoor Emotional Post: कपूर फैमिली ने हाल ही में काफी बुरा वक्त देखा है। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को निधन हुआ था। 22 जून को संजय कपूर की दिल्ली में प्रेयर मीट हुई थी। इस दौरान करिश्मा कपूर भी एक्स हसबैंड के अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट का हिस्सा बनीं। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को पिता के निधन पर बेहद भावुक देखा गया। वहीं, करीना कपूर और सैफ अली खान हर कदम पर उनके साथ नजर आए। अब इस मुश्किल वक्त के बाद करीना ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है।
संजय कपूर के निधन के बाद आया करीना कपूर का पहला पोस्ट
जब से संजय कपूर का निधन हुआ है, ना तो करीना कपूर और ना ही करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। ये दोनों बहनें इस वक्त शोक में डूबी हुई हैं। इनकी जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है? इसका अंदाजा अब करीना कपूर के लेटेस्ट पोस्ट से लगाया जा सकता है। करीना कपूर ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बहन करिश्मा को हिम्मत देने की कोशिश की है। दरअसल, आज करिश्मा कपूर का बर्थडे है। हालांकि, संजय कपूर के निधन के कारण वो इतनी मायूस हैं कि ठीक से अपना जन्मदिन भी नहीं सेलिब्रेट कर सकतीं।
जन्मदिन पर करिश्मा का हौसला बढाती दिखीं छोटी बहन करीना
ऐसे में करीना कपूर ने बहन होने का फर्ज निभाया है और वो करिश्मा को अच्छा महसूस करवाने की कोशिश कर रही हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में करिश्मा कपूर और सैफ अली खान साथ में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर कई साल पुरानी है। इसे शेयर करते हुए करीना ने एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है। करीना ने लिखा, ‘ये तुम दोनों की मेरी सबसे फेवरेट फोटो है। दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग और बेस्ट लड़की के लिए… ये हमारे लिए एक मुश्किल साल रहा है… लेकिन तुम्हे पता है क्या… वो कहते हैं ना बुरा समय ज्यादा देर नहीं टिकता… सबसे कठिन बहनें टिकती हैं।’
यह भी पढ़ें: Salman Khan के जीजा से हुई बड़ी भूल, Aayush Sharma को करवानी पड़ी एक के बाद 2 सर्जरी
करीना ने बहन को दिया बेस्ट फ्रेंड और मां का दर्जा
करीना कपूर ने आगे अपनी बहन करिश्मा पर प्यार लुटाते हुए कहा, ‘मेरी बहन, मेरी मां, मेरी बेस्ट फ्रेंड के लिए… हैप्पी बर्थडे मेरी लोलो।’ जिस तरह से करीना ने बहन के लिए ये नोट लिखा है, उससे साबित होता है कि ये दोनों बहनें हर मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देती हैं। अब जब करिश्मा पर मुसीबत आई है, तो छोटी बहन साया बनकर उनके साथ खड़ी हैं। अब फैंस और सेलेब्स करीना के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए और करिश्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। करीना का ये पोस्ट सभी का दिल छू गया है।
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
27 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
52 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
3 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
7 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines