Kareena Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती है। इतना ही नहीं बल्कि अपने अलग और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए खूब जानी भी जाती हैं।
आज हम आपको बी-टाउन की एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद शानदार लाइफस्टाइल फॉलो करती है। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है ये हसीना…
यह भी पढ़ें- इस शख्स से बेइंतहा प्यार करते हैं Ranbir Kapoor, गले पर बनाया टैटू तो वायरल हुआ वीडियो
एक्ट्रेस करीना कपूर खान
दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस करीना कपूर की, जिनका इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही जलवा है। करीना की अपनी फैन फॉलोइंग भी है और उनके फैंस उन्हें बेहद प्यार करते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस मुंबई में अपने पति सैफ अली खान और अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ सतगुरु शरण अपार्टमेंट में रहती हैं। मशहूर इंटीरियर डिजाइनर दर्शिनी शाह द्वारा डिजाइन किया गया यह घर चार मंजिलों का है।
103 करोड़ से अधिक की कीमत- रिपोर्ट्स
बता दें कि करीना का ये अपार्टमेंट बांद्रा में स्थित है और इसमें तीन बेडरूम और एक मंजिल पर एक शानदार हॉल है। इसके अलावा इसे शाही अंदाज देने के लिए इंटीरियर का रंग सफेद और भूरा रखा गया है। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अपने पॉश लोकेशन और अद्भुत इंटीरियर के साथ करीना कपूर के घर की कीमत 103 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
पढ़ने के भी शौकीन हैं सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर खान को पढ़ने का शौक भी है। इसीलिए घर में एक कोना किताबों के लिए भी बनाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया भर की चुनिंदा किताबें यहां देखी जा सकती हैं। 2017 तक करीना कपूर खान अपने परिवार के साथ बांद्रा के फॉर्च्यून हाइट्स में चार मंजिला घर में रहती थीं। 2013 में इसकी कीमत 50 करोड़ रुपये थी।
स्विट्जरलैंड में भी है हॉलिडे होम- रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर खान के पास स्विट्जरलैंड के गस्टाड में एक हॉलिडे होम भी है, जिसकी कीमत 33 करोड़ रुपये है। यह कपल हरियाणा के पटौदी में हरियाली के विशाल विस्तार और पटौदी पैलेस का भी मालिक है।
करीना कपूर खान के लग्जरी बैग की कीमत 13 लाख रुपये- रिपोर्ट्स
इतना ही नहीं बल्कि करीना कपूर खान को लग्जरी बैग्स का भी शौक है। उनके कलेक्शन में क्लासिक चैनल क्विल्टेड, गोल्ड चेन फ्लैप बैग शामिल है जिसकी कीमत लगभग 8,48,000 रुपये है। उनके पास एक और खास चीज हर्मेस बिर्किन है जिसकी कीमत कथित तौर पर 13 लाख रुपये है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
7 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
8 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
10 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
12 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
17 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
18 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
19 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines