बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। करीना खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस को देती रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस को भी उनसे जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच करीना कपूर ने बताया कि उनके पति बहुत बिजी हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर करीना के हसबैंड यानी सैफ अली खान कहां बिजी हो गए? जो एक्ट्रेस ने सरेआम ये बात कहीं, तो आइए जानते हैं…
करीना कपूर ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में करीना ने अपने पति सैफ अली खान की एक फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान आराम से बैठे हैं और किताब पढ़ रहे हैं। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये वेकेशन की फोटो है। ऐसे में अगर सैफ और करीना वेकेशन पर हैं, तो सैफ अपनी वाइफ के साथ समय बिताने के बजाय बुक पढ़ रहे हैं।
कहां बिजी हैं सैफ अली खान?
इस पोस्ट को शेयर करते हुए करीना कपूर ने इसके कैप्शन में लिखा कि वैरी बिजी। हालांकि, करीना ने ये पोस्ट मजाकिया अंदाज में किया है, क्योंकि इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने दिल की इमोजी, स्टार, स्माइल और फायर इमोजी शेयर की है। वहीं, अब करीना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि करीना कपूर और सैफ अली खान हमेशा ही साथ में वेकेशन पर टाइम बिताते नजर आते हैं।
लक्जरी इंटरनेशनल फैशन ब्रांड को लेकर पोस्ट
इतना ही नहीं बल्कि बीते दिन भी करीना सुर्खियों में थीं। दरअसल, करीना ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लक्जरी इंटरनेशनल फैशन ब्रांड प्रादा को छोड़ चमचमाती सिल्वर कोल्हापुरी चप्पलें पहनी थीं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था कि सॉरी, प्रादा नहीं… मेरी ओरिजनल कोल्हापुरी।
करीना कपूर का वर्कफ्रंट
इस पोस्ट को शेयर करते हुए भी करीना ने हंसी और पंचिंग और दिल का इमोजी शेयर किया था। इसके अलावा अगर करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को बीते साल ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने कमाल की एक्टिंग की थी। लोगों को एक्ट्रेस का रोल पसंद आया था।
यह भी पढ़ें- Ramayana की स्टारकास्ट पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, किसे मिले कितने करोड़?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
49 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines