Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री में टेंशन बनी हुई है। हर कोई इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहा है। इस बीच अब पति पर हुए हमले पर करीना कपूर का रिएक्शन भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि करीना ने अपने पोस्ट में क्या कहा?
करीना ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, कुछ ही देर पहले करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा है कि आज का दिन हमारे लिए बेहद चुनौती भरा है। हम सभी इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं और समझने की कोशिश कर रहे है कि यह सब कैसे हो गया? इस टफ टाइफ में हम मीडिया और पैपरारजी से अनुरोध करते हैं कि फैल रही झूठीं अटकलों से दूर रहें और कोई ऐसी कवरेज ना करें जो सही नहीं हो।
एक्ट्रेस को सुरक्षा की चिंता
करीना ने आगे कहा कि हम सभी की चिंता और सपोर्ट की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार जांच और कवरेज सुरक्षा के लिए जोखिम भरा है। हमारा आपसे अनुरोध है कि प्राइवेसी का ध्यान रखें और इससे ऊभरने के लिए थोड़ा समय दें- करीना कपूर खान। करीना कपूर का पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने भी राहत की सांस ली है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीती रात सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स चोरी के मकसद से घुसा था। इस दौरान जैसे ही सैफ अली खान को पता लगा तो वो उसे पकड़ने के लिए पहुंचे, लेकिन इस हाथापाई में चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। एक-दो नहीं बल्कि छह बार चाकू मारा, जिससे सैफ जख्मी हो गए।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इसके बाद सैफ को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अभी एक्टर ठीक हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं। इसके अलावा पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी का पहला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। मामले में पुलिस की जांच में क्या आता है अब ये तो समय के साथ ही पता लगेगा। वहीं, अगर अभी सैफ की बात करें तो वो ठीक हैं।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पहले भी मौत के दे चुके हैं मात, 18 साल पहले भी बन आई थी ‘नवाब’ की जान पर
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 hr ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
4 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines