Kareena Kapoor Khan Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आजकल अभिनेत्री अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को लेकर चर्चा में हैं। कल यानी 21 सिंतबर को एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस खास मौके पर हम आपको करीना कपूर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं…
पिता नहीं चाहते थे फिल्मों में काम करे बेटी
करीना कपूर आज बॉलीवुड का एक पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस के पिता नहीं चाहते थे कि वे अभिनेत्री बनें? दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि बचपन में करीना कपूर बहुत शरारती और नॉटी बच्ची थीं। शरारतें करना उन्हें बेहद पसंद था। हालांकि जब वे छोटी थी तबसे ही फिल्मों में उनकी रुचि थी और वे फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता नहीं चाहते थे कि वे एक्ट्रेस बनें।
नरगिस और मीना कुमारी से मिली प्ररेणा
करीना कपूर खान दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस और मीना कुमारी के काम से प्रेरित थीं। इन दोनों अभिनेत्रियों की एक्टिंग करीना को इतनी पसंद आती थी कि उन्होंने एक्ट्रेस बनने का सपना देख लिया, लेकिन उनके पिता नहीं चाहते थे कि वे फिल्मों में काम करें। उन्होंने इसके लिए साफ मना भी कर दिया था। उनका मानना था कि अगर परिवार की महिला ऐसा करती है तो यह उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारी के अपोजिट है।
करीना की मां ने किया सपोर्ट
हालांकि कथित तौर पर जब करीना के पिता नहीं मानें तो इसके लिए उनके पेरेंट्स में विवाद भी हुआ और दोनों अलग-अलग रहने लगे। करीना कपूर की मां ने उनका पालन-पोषण किया और अपनी बेटियों के लिए नौकरी भी की। हालांकि इस बारे में एक बार दिग्गज अभिनेता ने खुद कहा था कि उनकी बेटियां आज जो भी हैं, अपनी मेहनत के दम पर हैं।
रणधीर कपूर को बेटियों पर गर्व
बेशक रणधीर कपूर ने अपनी बेटियों को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की परमिशन नहीं दी, लेकिन आज वे अपने दम पर उस मुकाम को हासिल कर चुकी हैं, जिसके लिए उन्होंने इतनी मेहनत की। उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है। रणधीर कपूर का तो यह भी मानना है कि उनकी वाइफ ही उनकी बेटियों की असली गाइड हैं और उनकी वजह से ही आज वे इतनी सक्सेसफुल हो पाई हैं।
यह भी पढ़ें- बोल्ड डांस में ‘सपना चौधरी’ को मात देगी ये एक्ट्रेस, देखते ही कहेंगे ‘तू चीज बड़ी मस्त-मस्त’
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines