बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, इस वक्त भी इंटरनेट पर करीना की चर्चा हो रही है और एक्ट्रेस के फैंस गुस्से से तमतमा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? तो आपको बता देते हैं कि इसके पीछे की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है। आइए जानते हैं कि पूरी मसला क्या है?
करीना कपूर का AI वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का AI से बना डांस वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में करीना कपूर के जैसा एक एआई अवतार अजीब-सा डांस कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि वायरल हो रहे इस वीडियो को कराची की एक रेव पार्टी के दौरान का बताया जा रहा है। वहीं, इस एआई वीडियो को डीजे हमजा हैरिस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
जैसे ही करीना के फैंस और लोगों की नजर इस वीडियो पर पड़ी, तो यूजर्स ने इस पर नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये एनिमेशन बेहद बुरा है, ऐसा क्यों लग रहा है कि वो काम पर जा रही हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि ये क्या है? क्या चल रहा है? तीसरे यूजर ने कहा कि कुछ तो शर्म करो। एक और ने कहा कि आपको रेव के लिए पैसे मिलते है?
Kareena Kapoor
क्या बोले नेटिजंस?
एक अन्य ने कहा कि ये सच में बहुत गलत है। एक ने कहा कि इंस्टाग्राम पर सच में एक डिस्लाइक बटन होना चाहिए। एक और ने लिखा कि करीना देख ले उससे पहले डिलीट कर दो। एक और ने कहा कि ये नहीं हो सकता और ये हमारी आइकन की बेइज्जती है। एक ने लिखा कि क्या वहां पर इस सबकी इजाजत है। एक और ने कहा कि बेहद शर्मनाक। इस तरह लोगों ने करीना के इस फेक वीडियो पर कमेंट्स किए हैं।
बता दें कि न्यूज24 इस तरह के वीडियो के बारे में किसी भी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है। ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके बारे में इस तरह की तमाम बातें हो रही हैं।
यह भी पढ़ें- ‘सीरियल किसर’ टैग से इमरान हाशमी को हो गई थी चिढ, बार-बार एक ही घिसी-पीटी बात करते थे सब
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
41 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
44 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines