Happy Birthday Kareena Kapoor: बॉलीवुड डीवा करीना कपूर (Kareena Kapoor) आज अपना 42 वां जन्मदिन (Kareena Kapoor Birthday) मना रही हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कम समय में ही खास पहचान बनाई। आज बॉलीवुड में करीना कपूर एक्ट्रेस के साथ-साथ ट्रेंड सेटर के तौर पर जानी जाती हैं। बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस बांद्रा में स्पॉट हुईं। करीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – Raju Srivastava: क्या राजू को हो गया था अपनी मौत का अंदेशा? वीडियो शेयर कर किया था यमराज का जिक्र
व्हाइट ड्रेस में दिखीं एक्ट्रेस
लेटेस्ट वीडियो में करीना कपूर खान व्हाइट मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं। करीना कपूर के ओवरऑल लुक की बात करें तो डीवा व्हाइट ऑउटफिट में बेहद हॉट लग रही हैं। वेस्टर्न ड्रेस बोल्ड लिपस्टिक, और व्हाइट हील्स के साथ करीना कपूर ने अपना लुक पूरा किया है। अपने बर्थडे पर एक्ट्रेस का यह दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
पति सैफ संग आईं नजर
करीना कपूर आज अपने जन्मदिन के मौके पर पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) संग नजर आईं। जहां करीना कपूर हॉट अवतार में नजर आईं वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान कैजुअल लुक में दिखाई दिए। छोटे नवाब के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक टीशर्ट डेनिम के साथ कैरी किया है। ब्लैक गॉगल्स में स्टार कपल का कूल लुक नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर सैफ करीना का यह वीडियो (Saif Kareena Video) तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्रेंड सेटर हैं करीना कपूर
जहां माना जाता था कि शादी और बच्चें एक एक्ट्रेस के करियर पर पर फुल स्टॉप लगा देते हैं। वहीं करीना कपूर ने शादी के बाद लगातार काम किया। यहां तक एक्ट्रेस अपने दोनों प्रेग्नेंसी के समय भी काम करती रहीं। ऐसा करके एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अलग ट्रेंड सेट किया। बेबो एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। करीना का दिलकश अंदाज फैंस को काफी पसंद है।
एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर हाल ही में आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Lal Singh Chaddha) में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी हालांकि आमिर करीना स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
21 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
22 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines