बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मैकलारेन फॉर्मूला वन ड्राइवर लैंडो नॉरिस से मुलाकात की है. इस दौरान बेबो (करीना) ने सिनेमा, रेसिंग पर बात की है. यह बातचीत एक्ट्रेस और लैंडो नॉरिस के बीच पहले वीकेंड पर सिंगापुर ग्रां प्री के दौरान की गई है. लेकिन अब गूगल इंडिया ने एक्ट्रेस और नॉरिस के बीच हुई बातचीत को शेयर किया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करीना कपूर खान काफी हंसी मजाक करती हुई नजर आ रही है.
दरअसल, वीडियो का शुरुआत में एक्ट्रेस मजाक में कहती हुई नजर आती है कि मेरे पति ने 19 साल पहले ‘विश्व चैंपियनशिप’ जीती थी. यह सुनने के बाद दर्शक सर्च कर रहे हैं कि सैफ ने कौन सी विश्व चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी.
करीना कपूर खान पति को लेकर क्या कहा?
आपको बता दें कि करीना ने फॉर्मूला 1 ड्राइवर लैंडो नॉरिस से बात करते हुए सैफ अली खान के जिस विश्व चैंपियनशिप जीतने की बात की है, वो और कोई नहीं बल्कि साल 2007 में आई मूवी 2007 की फिल्म ‘ ता रा रम पम’ के किरदार से जुड़ा हुआ है. वहीं करीना की इस बात का जवाब देते हुए लैंडो नॉरिस ने कहा कि फिर तो हम दोनों एक जैसे ही है. बता दें कि फिल्म ता रा रम पम में सैफ ने NASCAR चैंपियन का किरदार निभाया था.
करीना कपूर ने लैंडो नॉरिस को पिलाई मसाला चाय
वहीं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मैकलारेन फॉर्मूला वन ड्राइवर लैंडो नॉरिस को भारतीय मसाला चाय भी पिलाई है और भारतीय हाव-भाव के बारे में सवाल भी किया. इतना ही नहीं करीना ने लैंडो से रेसिंग करियर को लेकर भी कई सवाल करते हुए देखा गया है. इतना ही नहीं करीना ने फॉर्मूला 1 ड्राइवर लैंडो नॉरिस के साथ रैपिड-फायर सवाल-जवाब का सेशन रखा, जिसमें उन्होंने लैंडो से उनकी F1 जीत के बारे में पूछा था. बता दें कि लैंडो ब्रिटेन के रहने वाले है और उनकी उम्र 26 वर्ष है. उन्होंने साल 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम किया था. करीना और लैंडो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
12 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines