Kareena Kapoor, Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जबसे हमला हुआ है, तबसे ही वो किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। इस केस ने खूब चर्चा बटोरी और हर जगह इसकी बातें हुईं। हमले के बाद ही पटौदी परिवार सुर्खियों में है। इस बीच करीना कपूर खान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं कि सैफ पर हमले के बाद करीना ने ऐसा क्या लिखा है? जो ये पोस्ट वायरल हो रहा है।
करीना ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए करीना ने लिखा है कि शादी, तलाक, चिंता, चाइल्ड बर्थ, किसी अपने की मौत, पालन-पोषण को तब तक नहीं समझ पाएंगे जब तक यह वास्तव में आपके साथ होता नहीं है। लाइफ में स्थितियों के बारे में थियोरी और धारणाएं हकीकत नहीं होती। आपको लगता है कि आप तब तक दूसरों से अधिक होशियार हैं जब तक कि आपकी बारी आने पर जीवन आपको विनम्र नहीं बना देता।
Kareena Kapoor
यूजर्स ने किए कमेंट्स
जैसे ही करीना के इस पोस्ट पर लोगों की नजरें गई, तो इस पर चर्चा शुरू हो गई और यूजर्स इसके बारे में बात करने लगे। एक यूजर ने इस पोस्ट को देखने के बाद लिखा कि करीना कपूर को हमेशा ड्रामा क्यों दिखाना पड़ता है और ध्यान क्यों आकर्षित करना पड़ता है? दूसरे यूजर ने कहा कि तुम लोगों को अभी भी समझ नहीं आया। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि कुछ तो चल रहा है इनके यहां। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने किए हैं।
Kareena Kapoor
सैफ पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को हमला हुआ था। एक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में कथित तौर पर चोरी के इरादे से घुसा था। इस दौरान जब सैफ ने उसे रोकना चाहा तो बदमाश ने सैफ पर ही हमला कर दिया और इस घटना में सैफ घायल हो गए। इसके बाद सैफ को अस्पताल में एडमिट कराया गया और सर्जरी के बाद उन्हें डिस्चार्ज मिल गया।
फिल्म ‘ज्वेल थीफ’
हालांकि, इसके बाद सैफ रिकवर कर रहे थे और हाल ही में एक्टर को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ के टीजर लॉन्च में देखा गया। इस दौरान भी सैफ के जख्मों पर पट्टी लगी नजर आई। वहीं, पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, मामले में अभी कोई ताजा या फिर नया अपडेट सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- प्यार-संस्कार के साथ नई जनेरेशन और पुरानी सोच का ब्रिज है Bada Naam Karenge, पढ़ें रिव्यू
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
31 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines