Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय रहती हैं। एक्ट्रेस भी फैंस को अपडेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अब एक बार फिर से करीना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस जिस वजह से चर्चा में है, वो मामला बेहद सीरीयस है। जी हां, अभिनेत्री करीना कपूर अपनी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ को लेकर विवाद में फंस गई है। हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस से जवाब मांगा है और मामले में नोटिस भी जारी किया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, करीना कपूर की किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ को लेकर इसलिए विवाद है कि इसमें ‘बाइबल’ शब्द को जोड़ा गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि किताब में बाइबल जोड़ने से ईसाई धर्म के लोगों को ठेस पहुंची है। बाइबल ईसाई धर्म का धार्मिक ग्रंथ है, इसलिए ईसाई धर्म के लोग आहत हैं। बताते चलें कि इससे पहले भी ईसाई समाज द्वारा ज्ञापन और विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है। इस याचिका में करीना और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, अब हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद नोटिस जारी किया है। बता दें साल 2021 में करीना कपूर ने करण जौहर के साथ अपनी बुक ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ लॉन्च की थी। ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ बहुत विवादों में रही है।
Kareena Kapoor
Kareena Kapoor
कोर्ट ने क्या कहा?
वहीं, अब इस मामले में हाईकोर्ट ने करीना कपूर समेत अन्य लोगों को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। बता दें कि याचिका में अदिति शाह भीमजियानी, जगरनाट बुक्स और अमेजान इंडिया को भी पक्षकार बनाया गया है। कोर्ट ने इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, अब इस मामले की अगली सुनवाई एक जुलाई को होनी तय हुई है। बताते चलें कि किस्टोफर एंथोनी ने अदालत में याचिका दायर की है।
यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav और Shruti Rao के पाव भर के रोमांस से हिला इंटरनेट, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
14 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
18 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines