Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा शो जीतने के बाद से लाइमलाइट में बने हुए हैं। ऐसी चर्चा है कि जल्द ही वह किसी बड़ी फिल्म में नजर आ सकते हैं।7 इस बीच करणवीर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने बिग बॉस से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। जब करण से पूछा गया कि वह बिग बॉस 18 कैसे जीत गए? इस पर उन्होंने कहा कि वह शो जीतते या नहीं जीतते इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका हफ्ते का मीटर चल रहा था। बातों ही बातों में करण ने ये भी बताया कि उन्हें अभी तक बिग बॉस 18 में जीती हुई प्राइज मनी नहीं मिली है।
अपनी जीत पर क्या बोले करणवीर?
करणवीर मेहरा की जीत पर बात करते हुए भारती सिंह ने उनसे पूछा कि क्या आपको लगता है कि जिसने कभी कलर्स पर काम नहीं किया। इसके शो से कोई लेना-देना नहीं था, वह कैसे जीत सकता है? इस पर करण कहते हैं, ‘भाई गाड़ी सब बिक गई, तब जाकर उन्होंने पैसों के साथ ट्रॉफी दी है।’ भारती हैरानी से पूछती हैं कि करणवीर आप कैसे जीत गए? इस पर बिग बॉस 18 विनर कहते हैं, ‘मुझे भी नहीं पता, कुछ तो ऊपर हुआ है।’
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में आया पुनर्जन्म का ट्विस्ट, किसकी वापसी से सेलिब्रिटी हुए हैरान?
पर्सनैलिटी दिखाने का शो बिग बॉस
भारती सिंह आगे पूछती हैं, ‘कुछ तो हुआ ही है, क्या कोई थे घरवाले जिन्होंने पीछे से जोर लगाया था?’ करण कहते हैं, ‘कुछ तो हुआ ही है। मैं तो घर में बैठकर मजे कर रहा था। मेरा क्लियर था कि जिताओ या नहीं, हफ्ते का मीटर तो चल ही रहा है।’ करण आगे कहते हैं, ‘बिग बॉस पर्सनैलिटी का शो है, शो में कोई वैम्प प्ले करता है, वह फैंस का पसंदीदा बन जाता है। मैं अगर सेकंड आता तब भी मेरी यही पर्सनैलिटी रहती।’
बिग बॉस 18 की नहीं मिली प्राइज मनी
जब भारती सिंह ने पूछा कि सलमान खान के साथ जब आप स्टेज पर खड़े थे तो क्या फीलिंग थी? इस पर करणवीर ने आगे कहा, ‘मुझे काफी देर से लग रहा था कि मैं ही हूं।’ बातों ही बातों में करणवीर मेहरा कहते हैं कि उन्हें अभी तक बिग बॉस 18 की प्राइज मनी नहीं मिली है। ये सुनकर भारती और हर्ष हैरान रह जाते हैं।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
10 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
11 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
13 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
15 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
16 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
16 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
17 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines