Sushant Singh Rajput 5th Death Anniversary: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज 14 जून को 5वीं डेथ एनिवर्सरी है। सुशांत को इस दुनिया से गए पांच साल हो गए हैं। सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर फैंस और उनके चाहनेवाले सभी उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच अब करणवीर मेहरा ने भी अपने दोस्त को याद किया है और एक इमोशनल नोट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि आखिर करण ने ऐसा क्या लिखा है?
करणवीर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
करणवीर मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करण ने सुशांत के साथ कई अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट में दोनों का खास बॉन्ड नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए करणवीर ने इसके कैप्शन में लिखा कि आज का दिन मेरे लिए ब्लैक डे है और ये साल मुझे और भी ज्यादा चुभ रहा है।
क्या बोले करणवीर?
करणवीर ने आगे लिखा कि मैं आपके द्वारा बताए गए रास्ते पर चल रहा हूं। काश, ये मैं आपके साथ शेयर कर पाता और आपको गौरवान्वित महसूस कर पाता। करण ने कहा कि जब किसी ने मुझ पर भरोसा नहीं किया, तब आपने मेरा विश्वास किया। मैंने खुद ही दूसरे करियर विकल्पों की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन तब आपने मुझे बैठाया और ब्रेक डाउन, पक्ष-विपक्ष, मैथ्स, साइंस और मुझे सही दिशा में बढ़ाया।
इमशोनल नजर आए करणवीर
करण ने लिखा कि मैं उन चीजों को कम नहीं आंक रहा हूं, जिनके साथ मुझे आशीर्वाद मिला है, लेकिन पॉपुलैरिटी, पैसा, अवॉर्ड और तारीफ, आपके ना होने पर कम लगती है। डिस्लेक्सिक होने के कारण, यह आप ही थे, जिन्होंने मुझे पढ़ने के लिए प्रेरित किया और मुझमें कविता चुराने की आदत विकसित हुई। इसलिए ये आपके लिए: मैंने खुदा से पूछा वो क्यों छोड़ गया मुझे, उसकी क्या मजबूरी थी, “खुदा” ने कहा- ना कसूर तेरा था, ना गलती उसकी थी, मैंने ये कहानी लिखी ही अधूरी थी।
यूजर्स ने किए रिएक्ट
करण ने लिखा कि धन्यवाद देने के लिए ऊपर देख रहा हूं, तुम जहां भी रहो हमेशा खुश रहो। करण के इस इमोशनल पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि मिस यू सुशांत। दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत सारा प्यार। तीसरे यूजर ने कहा कि ये बॉन्ड बहुत स्पेशल है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने करण के पोस्ट को पढ़ने के बाद किए हैं।
यह भी पढ़ें- Sanjay Kapur का अंतिम संस्कार कहां होगा? विदेश से शव लाने का प्रोसेस कितना मुश्किल?
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines