Karanveer Mehra Did not Become Time God: बिग बॉस 18 के फिनाले वीक में ड्रामा और इमोशन्स का डोज देखने को मिल रहा है। शो का विजेता कुछ ही दिन में मिलने वाला है। उससे पहले ही घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो में प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या फिर घरवालों को उनकी फैमिली से मिल रहे लेटर्स, इमोशन्स का बवंडर ही आ गया है। इसी बीच वो कौन सी पावर है जिसके लिए करणवीर समेत 5 कंटेस्टेंट्स पूरे सीजन तरसते रहे।
टाइम गॉड कभी नहीं बने करणवीर
इस सीजन में करणवीर बहुत से मौकों पर टाइम गॉड बनते-बनते रह गए। कई ऐसे मौके आए जब उन्हें टाइम गॉड बनने का सुनहरा मौका मिला था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। एक बार तो पावर शिल्पा शिरोडकर के हाथ में थी, उन्हें मौका मिला था कि वो विवियन और करणवीर में से किसी एक को टाइम गॉड बना सकती थी। शिल्पा ने विवियन को चुना और करणवीर के हाथ से वो मौका चला गया।
शिल्पा को भी कभी नहीं मिला मौका
इस पूरे सीजन में शिल्पा शिरोडकर को भी कभी टाइम गॉड बनने का मौका नहीं मिला। ना ही किसी ने शिल्पा को कभी टाइम गॉड बनाने के लिए कोशिश की। ना तो करणवीर और ना ही विवियन, किसी ने भी शिल्पा को टाइम गॉड के तौर पर नहीं देखा।
चाहत पांडे भी नहीं बन पाईं टाइम गॉड
शो की मजबूत कंटेस्टेंट रहीं चाहत पांडे भी कभी टाइम गॉड बनकर अपनी पावर का इस्तेमाल कर सकीं। चाहत इस सीजन के टॉप 5 की मजूबत दावेदार कही जा रही थीं लेकिन उससे पहले ही उनका एविक्शन हो गया, जो कि बिग बॉस की जनता को काफी अनफेयर लगा।
कशिश कपूर के साथ भी कुछ यही हुआ
कशिश कपूर इस सीजन के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स में से एक थीं, जिन्होंने अपने गेम को काफी अच्छी तरह से खेला। उन्हें भी इस सीजन एक बार भी टाइम गॉड बनने का मौका नहीं मिला। हालांकि उन्होंने हर टास्क में अपना पूरा 100 परसेंट दिया लेकिन फिर भी उन्हें ये मौका नहीं मिला।
सारा आफरीन खान भी नहीं बनीं
इस सीजन सारा आफरीन खान भी घर की ऐसी कंटेस्टेंट रहीं जिन्हें टाइम गॉड बनने का एक बार भी मौका नहीं मिला। सारा ने टाइम गॉड बनने की कोशिश जरूर की। उन्होंने अच्छे टास्क खेलकर खुद को मजबूत दावेदार साबित किया लेकिन रिश्तों में कहीं ना कहीं वो मार खा गई और उन्हें बाकी के घरवालों से वो सपोर्ट नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले हो गया बड़ा ‘खेला’, लाडला नहीं BB King बन गया ये कंटेस्टेंट!
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
30 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines