Karanveer-Chum Darang: होली के त्योहार के मौके पर बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा भी रंग में रंगे हुए नजर आए। इस दौरान जो सबसे खास तस्वीर सामने आई, वो थी करणवीर और उनकी गर्लफ्रेंड चुम दरांग की। जी हां बिग बॉस 18 के घर में बनी इस जोड़ी ने अंकिता लोखंडे की होली पार्टी में सारी लाइमलाइट लूट ली। अंकिता और उनके पति विक्की जैन ने हर साल की ही तरह इस साल भी होली के मौके पर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें टीवी जगत के उनके कई करीबी दोस्त नजर आए। इसी दौरान सभी की निगाहें बिग बॉस के कपल चुमवीर यानी करणवीर और चुम पर गई, जो एक साथ इस पार्टी में पहुंचे थे।
करणवीर-चुम ने लूटी लाइमलाइट
पार्टी में जैसे ही करणवीर और चुम की एंट्री हुई, सभी का ध्यान इस जोड़ी ने खींच लिया। बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा ने घर से बाहर निकलने के बाद चुम को डेट करने की बात पर मुहर लगाई थी। दोनों इन दिनों एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं और अंकिता की पार्टी में भी दोनों ने साथ ही में एंट्री की। इस दौरान दोनों के साथ दिग्विजय राठी भी नजर आए।
करणवीर-चुम ने लगाया रंग
इस दौरान पैपराजी के सामने जैसे ही करणवीर और चुम आए, दोनों ने साथ में पोज दिए। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। इसी के साथ ही दोनों ने एक दूसरे को पैपराजी के सामने रंग भी लगाया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मनारा-ईशा भी पार्टी में पहुंचे
करणवीर और चुम के अलावा भी अंकिता और विक्की की पार्टी में कई हस्तियां नजर आईं। इस दौरान बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स का भी एक रियूनियन देखने को मिला। ईशा मालवीय से लेकर समर्थ जुरैल तक, मनारा चोपड़ा से लेकर शिव ठाकरे तक, हर कोई इस पार्टी में नजर आया। आपको बता दें हर साल विक्की और अंकिता अपने दोस्तों और परिवार के लिए होली की पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसमें शामिल होकर सितारे खूब मौज और मस्ती करते हैं।
यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia और Vijay Varma ने ब्रेकअप की खबरों की दी हवा, होली पार्टी में अलग-अलग पहुंचे
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
4 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
6 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
7 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
9 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
9 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
10 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines