Karan Veer Mehra का कौन है पहला और इकलौता प्यार? एक्टर ने लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट

Karan Veer Mehra Celebrate Mother Birthday: एक्टर करणवीर मेहरा ने इंस्टाग्राम पर अपने पहले और इकलौते प्यार की तस्वीरें शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। उनकी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Karan Veer Mehra Celebrate Mother Birthday

करणवीर मेहरा ने पहले और इकलौते लव का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। Photo Credit- X

Karan Veer Mehra Celebrate Mother Birthday: टीवी एक्टर करणवीर मेहरा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस फिल्म में सनम तेरी कसम वाले एक्टर हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब लीड रोल में हैं, जिसे ओमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। इस बीच करण की सोशल मीडिया पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रही है। पोस्ट में एक्टर ने अपने पहले और इकलौते प्यार का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए उन्हें बधाई दी है। बता दें कि एक्टर का ये पहला और इकलौता प्यार कोई और नहीं बल्कि उनकी मां हैं।

विज्ञापन

करण ने मां के साथ शेयर की तस्वीरें

करणवीर मेहरा ने अपनी मां के 70वें जन्मदिन पर उन्हें अपना पहला और इकलौता प्यार बताते हुए लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। साथ ही कई सारी अनदेखी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। पोस्ट में अपनी मां पर प्यार लुटाते हुए एक्टर ने लिखा, ‘आज मेरी डार्लिंग का बर्थडे है। मेरा पहला और इकलौता सच्चा प्यार। ठीक है, एक फैमिली सीक्रेट रिवील कर रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट के जरिए लुटाया प्यार

एक्टर ने आगे लिखा, ‘मेरे ग्रैंड फादर मजिस्ट्रेट थे, सेवा देने के चलते उनकी सैलरी हर महीने की फर्स्ट डेट को आती थी, क्योंकि वह अपनी सबसे छोटी बेटी का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट करना चाहते थे, उन्होंने उससे कहा कि वह 1 जुलाई को पैदा हुई है, 30 जून को नहीं लेकिन अब हम रईस हो चुके हैं, इसलिए हम दोनों दिन उनका (मां) बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। ये उनका 70वां जन्मदिन है। साथ ही मेरी फिल्म के सेट पर उनका पहला दिन भी, जिसकी शूटिंग कल से शुरू हो रही है।’

करण ने आगे लिखा, ‘शूटिंग के कारण मैं जन्मदिन धूमधाम से नहीं मना सका लेकिन आपसे इसकी भरपाई करने का वादा करता हूं मम्मी लव। इस बीच मैं अपने लव की कुछ अनदेखी तस्वीरों को फैंस के लिए शेयर कर रहा हूं।’ एक्टर ने अपनी मां और बहन के साथ में कई सारी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। जाहिर है कि करणवीर अपनी फैमिली के बेहद करीब हैं।

विज्ञापन

सेलेब्स ने भी दी जन्मदिन की बधाई

करणवीर मेहरा की पोस्ट पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं और उनकी मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच दिग्विजय राठी ने भी मां और बेटे की क्यूट बॉन्डिंग पर हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए प्यार लुटाया। एक्ट्रेस सिंपल कौल ने लिखा, ‘ओह कितना प्यारा। सच में खूबसूरत पल। हैप्पी बर्थडे आंटी।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ