Karan Wahi Harassed On The Road: पॉपुलर एक्टर करण वाही (Karan Wahi) को लेकर एक शॉकिंग खबर आई है। एक्टर के साथ हाल ही में एक ऐसा किस्सा हुआ जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे और आपको भी करण वाही की टेंशन होने लगेगी। करण के साथ अब सड़क पर किसी ने बदसलूकी की है। एक्टर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से वापिस घर लौटे हैं। खुद करण वाही ने अपने साथ हुई आपबीती अब दुनिया को सुनाई है जिसे सुनकर आपको भी झटका लग सकता है। बता दें, करण वाही फिल्म और टीवी जगत का पॉपुलर चेहरा हैं। वो कई साल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव बने हुए हैं। ऐसे में उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल है और सभी लोग एक्टर से काफी प्यार करते हैं।
यह भी पढ़ें: 35 साल की उम्र में मां बनेंगी Bigg Boss की ये फेमस कंटेस्टेंट, जानिए कब आएगा बेबी?
करण वाही के साथ सड़क पर हुई बदतमीजी
खासकर लड़कियों के बीच करण वाही की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। एक्टर की चॉकलेट बॉय वाली इमेज उनकी फीमेल फैंस को बेहद पसंद है। लेकिन अब इसी चॉकलेट बॉय के साथ बीच सड़क पर किसी ने गंदी हरकत कर दी। अब करण वाही का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया है कि सड़क पर उनके साथ किसी ने बदतमीजी की है और मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘मैंने रोड पर राइट कट लिया था क्योंकि मेरे आगे एक कार थी। इस आदमी ने मुझे अब्यूज किया और कहा कि कट कैसे मारा और इसके बाद वो बड़बड़ाता रहा कि तेरे जैसे दो कौड़ी के टीवी एक्टर्स बहुत देखे हैं।’
करण वाही की सड़क पर हुई लड़ाई
करण वाही ने की पुलिस कंप्लेंट
गालियां देते हुए शख्स ने किया पीछा
अपने इस पोस्ट में करण वाही ने आगे लिखा, ‘मैंने उसके स्कूटर की चाबी ले ली और थोड़ी देर बाद वो चाबी वापिस कर दी और वहां से चला आया। फिर उस शख्स ने मेरा तब तक पीछा किया जब तक मैं पुलिस स्टेशन पर नहीं रुका। उसके बाद भी वो शख्स मुझे गालियां देता रहा और कहता रहा कि उसका पुलिस से कनेक्शन है और वो ये सुनिश्चित करेगा कि मुझे इसका खामियाजा भुगतना पड़े।’ ये पढ़कर एक्टर के फैंस घबरा गए थे। लोगों को करण वाही की सेफ्टी की चिंता होने लगी। लेकिन बता दें, अब ये मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच चुका है और करण वाही एकदम सुरक्षित हैं।
मुंबई पुलिस से एक्टर ने की शिकायत
अपनी अगली स्टोरी में उन्होंने फैंस को इस केस पर अपडेट देते हुए लिखा है- ‘मैं सेफ हूं। मैं घर पर हूं। पुलिस से बात की है। उम्मीद है ये मामला सुलझ जाएगा।’ इस पोस्ट के साथ करण ने मुंबई पुलिस को टैग कर उन्हें शुक्रिया अदा किया है। फैंस तो अब यही सोचकर राहत की सांस ले रहे हैं कि एक्टर सही सलामत हैं और उन्हें कोई खरोंच नहीं आई। ये हादसा किसी के भी रोंगटे कर सकता है। अगर एक सेलिब्रिटी के साथ ऐस कुछ हो रहा है तो सोचने वाली बात है आम लोगों के लिए ये खतरा कितना बड़ा है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines