Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में इक्वेशन काफी ज्यादा बदलती हुई नजर आ रही हैं। अब तक जो कंटेस्टेंट्स हम साथ-साथ हैं खेल रहे थे अब वो तू कौन में कौन कर रहे हैं। पहले घर 2 ग्रुप में बंटा था, लेकिन अब कौन किधर है वो दर्शक तो क्या कंटेस्टेंट्स भी पता नहीं लगा पा रहे हैं। अब हर कोई गेम खेल रहा है। लेकिन कुछ लोग खुलकर एक-दूसरे के रास्ते में टांग अड़ा रहे हैं। हाल ही में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) अपने पुराने दोस्त विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को जानकर फंसाने की कोशिश करते दिखे थे।
बिग बॉस में होगा रैंकिंग टास्क
इस पर विवियन ने रिएक्ट तो नहीं किया था, लेकिन अब लगता है वो करण का गेम जरूर समझ गए हैं। वहीं, अब जो टास्क होगा उसमें करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना की दोस्ती में दरार पड़ सकती है। आपको बता दें, कुछ देर पहले कलर्स ने ‘बिग बॉस 18’ के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो में एक मजेदार टास्क देखने को मिल रहा है जो जल्द ही शो में होने वाला है। इस टास्क में सभी घरवालों को एक दूसरे को रैंकिंग देनी होगी।
नंबर 1 की पोजीशन के लिए भिड़ेंगे करण और विवियन
दरअसल, आज शो में सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक बेहद मुश्किल दिन होने वाला है क्योंकि शो में एक-दूसरे के कंट्रीब्यूशन के बारे में इन सभी को एक-दूसरे की रैंकिंग करनी होगी। बिग बॉस में इस टास्क के दौरान किसे नंबर 1 की रैंकिंग मिलेगी वो एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि रैंक एक है और दावेदार कई होने वाले हैं। लेकिन जिन 2 लोगों के बीच सबसे ज्यादा कम्पटीशन होगा वो करण और विवियन होंगे। दोनों ही नंबर 1 की पोजीशन के लिए आमने-सामने होंगे और बताएंगे कि उन्हें ये रैंक क्यों मिलनी चाहिए। इसके बाद विवियन कारण के खिलाफ खुलकर बोलेंगे और सभी घर वाले इन दोनों के लिए वोट करेंगे।
यह भी पढ़ें: Anupamaa एक्ट्रेस को मिली थी जान से मारने की धमकियां, Sanjivani से जुड़ा है मामला
टास्क में उतरेंगे घरवालों के मास्क
इस वोटिंग से भी साफ हो जाएगा कि कौन किसके साथ है? ऐसे में रैंकिंग टास्क में कई लोगों के मास्क भी उतरने वाले हैं। वहीं, इस दौरान बवाल न हो ये तो हो ही नहीं सकता। चाहत पांडे (Chahat Pandey) टॉप 5 में अपनी जगह बनाने के लिए सबसे भीड़ जाएंगी। तो बाकी लोग भी अपने लिए अड़ने वाले हैं। ऐसे में ये टास्क पूरा भी होता है या नहीं वो तो आज के एपिसोड में ही पता चलेगा। लेकिन इतना कन्फर्म है कि आज कई लोगों के मुखौटे उतरने वाले हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines