Karan Veer Mehra: करण वीर मेहरा की जीत पर सबसे ज्यादा सवाल एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने उठाए थे। ‘बिग बॉस 18’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजत दलाल (Rajat Dalal) को सपोर्ट करने आए एल्विश यादव, मीडिया पर सरेआम आरोप लगाते हुए नजर आए थे कि वो करण से पैसे लेकर उनका PR कर रही है। जब करण को ट्रॉफी मिली तब भी एल्विश ने उन पर निशाना साधा था। वहीं, अब करण वीर मेहरा और एल्विश यादव आमने-सामने बैठे हुए नजर आए और दोनों ने खुलकर बातचीत की।
एल्विश ने करण और चुम के रिश्ते पर किए सवाल
अब एल्विश यादव के पॉडकास्ट में करण वीर मेहरा नजर आए। इस दौरान एल्विश यादव ने करण से कई तीखे सवाल किए और कई मजेदार टास्क भी करवाए। एल्विश यादव ने इस दौरान बातों-बातों में करण से उनकी शादी का प्लान भी पूछ लिया और दो तलाक का खुलेआम मजाक भी उड़ा दिया। हर कोई जानना चाहता है कि इस वक्त चुम दरांग (Chum Darang) के साथ करण का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है? करण ने शो में कई बार चुम के सामने अपने दिल की बात कही है।
क्या चुम से शादी करना चाहते हैं करण वीर मेहरा?
हालांकि, अब ऐसा लग रहा है जैसे शो खत्म होते ही करण के भी सुर बदलने लगे हैं। अब वो चुम से शादी नहीं करना चाहते। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये तो करण की बातें सुनकर लग रहा है। आपको बता दें, एल्विश यादव ने करण से सवाल किया कि क्या आप चुम से शादी करना चाहते हो? तो करण ने कहा, ‘शादी शब्द से अब बहुत डर लगता है। पंडित जी तो वैसे ही बोल गए हैं पूरे हिंदुस्तान को, ये लड़का अकेला रहेगा। ‘मुझे तो सलमान खान टीका लगा दिया’।’ इसके बाद एल्विश ने कहा, ‘मान लो अगर चुम के साथ आपकी शादी हो जाती है, तो 21 फेरे हो जाएंगे। थकेंगे नहीं?’
यह भी पढ़ें: Mamta Kulkarni बनने वाली हैं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, नए नाम के साथ लेंगी संन्यास
एक महीना बिना जिम या बिना चुम, क्या चुनेंगे करण?
इसके बाद करण ने कहा, ’21 नहीं, दूसरी वाली गुरुद्वारे में थी, वो चार थे। यहां पर फेरे होंगे, नहीं होंगे पता नहीं मुझे, अलग होता है इनका।’ एल्विश ने फिर करण का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘मेरी मानो भाई उससे शादी मत करना। आपकी जोड़ी थोड़ी ना अटपटी लगती है। ऐसा लगता है काढ़े के साथ नूडल।’ इसके अलावा एल्विश ने करण से पूछा कि वो एक महीना बिना जिम के रहेंगे या बिना चुम? तो करण ने कहा, ‘देखो ये चुम ही बोल देगी मंथ विदाउट मी, तू जिम कर ले नहीं तो चिड़चिड़ा रहेगा। नहीं, नहीं मैं जिम करूंगा। नहीं चुम थोड़ी देर रुक जाना।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines