Shilpa Shirodkar: बिग बॉस में एक नॉमिनेशन टास्क ने कुछ रिश्तों की नींव हिला दी है। हाल ही के नॉमिनेशन टास्क के दौरान जो कुछ हुआ उससे सारी इक्वेशन बदलने वाली हैं। ईशा सिंह (Eisha Singh) ने टाइम गॉड बनते ही गेम खेल दिया और अब इसका पछतावा उन्हें होगा या नहीं ये तो फिलहाल कहा नहीं जा सकता। लेकिन उनके गेम खेलने बाद शिल्पा शिरोडकर को जरूर पछतावा हो रहा है और उनका अफसोस नए प्रोमो वीडियो में भी देखने को मिला है।
करण ने फिर किया माचिस की तिल्ली का काम
दरअसल, अब शिल्पा शिरोडकर शो में भावुक होती हुई नजर आ रही हैं और उनकी इस हालत के कारण दो लोग हैं। एक वो जिन्होंने उनका भरोसा तोड़ा और दिल दुखाया, यानी ईशा और दूसरे उनके खास दोस्त करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), जो अब अपनी तीखी बातों से शिल्पा की आंखें खोलने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, नॉमिनेशन टास्क में ईशा ने शिल्पा को बचाने से साफ-साफ इंकार कर दिया। अब इसी बात को मुद्दा बनाकर करण-शिल्पा को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
करण की तीखी बातों से शिल्पा भी परेशान
करण, चुम, दिग्विजय और शिल्पा जब साथ बैठते हैं और ईशा के दिए हुए धोखे का जिक्र छिड़ता है। फिर करण शिल्पा से कहते हैं, ‘सीखो ईशा से, आप बेटी-बेटी-बेटी बोलते हुए सिर खा गए हो, आप प्रायोरिटी बोलते हो ना? आप कुछ तो कर लो। तुम्हें क्या लग रहा है यहां पर गधे आए हुए हैं सब? जागो, कब जागोगे भाई? वो लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं अपने दोस्त को बचाने के लिए, तुम्हें फेयर होना है एक सेकेंड के लिए!’ करण की इन बातों से शिल्पा की न सिर्फ बोलती बंद हो जाती है बल्कि वो काफी निराश भी दिखाई देती हैं।
यह भी पढ़ें: Aliya जेल में, Nargis Fakhri डाल रहीं कैसी-कैसी पोस्ट? बहनों के बीच ये कैसा रिश्ता?
क्या ईशा की एक हरकत से बदल जाएगा उनका और शिल्पा का रिश्ता?
अब करण ने मौका मिलते ही मिट्टी के तेल का काम तो कर दिया है, लेकिन अब इस माचिस की तिल्ली का प्लान कामयाब होता है या नहीं ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। क्या एक नॉमिनेशन ईशा और शिल्पा का मां-बेटी जैसा रिश्ता तोड़ देगा? या फिर शिल्पा बस गेम समझकर इस बात को यहीं टाल देंगी? इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए दर्शक भी आज का एपिसोड मिस नहीं कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines