हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Karan Veer Mehra के नाम एक और रिकॉर्ड, Bigg Boss 18 जीतने के बाद मिला ये टैग?

Karan Veer Mehra, Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 18 को उसका विनर मिल गया है। जी हां, बिग बॉस के 18वें सीजन के विनर करणवीर मेहरा बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन
Karan Veer Mehra

Karan Veer Mehra, Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 18 खत्म हो चुका है। शो को उसके 18वें सीजन का विनर मिल गया है। बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा बने हैं। शो जीतते ही करण के नाम हर जगह छाया हुआ है। बिग बॉस 18 के फिनाले में टॉप तीन में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना और रजत दलाल थे। अब करणवीर मेहरा के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आइए जानते हैं क्या?

करणवीर मेहरा बने हैं विनर

दरअसल, बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम करते ही करणवीर मेहरा चर्चा में आ गए। अब अगर करण के नए रिकॉर्ड की बात करें तो करणवीर मेहरा अब 46 साल की उम्र में सबसे उम्रदराज बिग बॉस विजेता बन गए हैं। जी हां, इससे पहले विंदू दारा सिंह ने 2009 में 45 साल की उम्र में बिग बॉस सीजन 3 जीतकर यह खिताब अपने नाम किया था। वहीं, अब करण ने इसे अपने नाम कर लिया है।

बिग बॉस 18 के बाद बना रिकॉर्ड

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी करण ने अपने नाम बिग बॉस 18 जीतने के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम किया था। दरअसल, करण ने बिग बॉस 18 जीतने से पहले खतरों के खिलाड़ी की भी ट्रॉफी अपने नाम की थी। खतरों के खिलाड़ी के बाद बिग बॉस जीतने वाले करणवीर मेहरा दूसरे सेलेब हैं। इसके पहले ये खिताब सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने नाम किया था।

विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला के नाम था रिकॉर्ड

जी हां, सिद्धार्थ शुक्ला ने भी खतरों के खिलाड़ी के बाद बिग बॉस जीता था। गौरतलब है कि 19 जनवरी 2025 को बिग बॉस 18 का फिनाले था। इस दौरान टॉप तीन में मौजूद कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना और रजत दलाल में कांटे की टक्कर थी। हालांकि, रजत दलाल को टॉप तीन से हटा दिया गया था और टॉप टू में रजत का ना आना फैंस को पसंद नहीं आया।

शो को लेकर लोगों ने की बातें

दरअसल, रजत ने बेहद अच्छे से अपना गेम खेला था और उम्मीद की जा रही थी कि रजत दलाल ही शो के 18वें सीजन के विनर बनकर बाहर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, तो रजत के फैंस को झटका लगा। सोशल मीडिया पर लोगों ने बिग बॉस को लेकर तरह-तरह की बातें भी की हैं। हालांकि, सलमान खान के शो के 18वें सीजन के विनर करणवीर हैं, जिन्हें लोगों ने खूब प्यार भी दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Paatal Lok 2 का वो पुलिस ऑफिसर, जिसने कभी किया हैरान, तो कभी जीता दिल, कौन हैं Ishwak Singh?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola