Pahalgam Attack पर Karan Veer Mehra ने उठाए गंभीर सवाल, भावुक कविता में छलका दर्द

पहलगाम आतंकी हमले पर करण वीर मेहरा ने एक भावुक कविता सुनाई है। हालांकि, उनके इस वीडियो के बाद वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए हैं।

Pahalgam Attack Karan Veer Mehra

Pahalgam Attack Karan Veer Mehra File Photo

विज्ञापन

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश का खून खोल गया है। कुछ लोगों का इस घटना के बाद दिल रो रहा है, तो कोई मातम मना रहा है। जिस तरह से बेगुनाहों को उनके धर्म के आधार पर आतंकवादियों ने निशाना बनाया है, वो बेहद शर्मनाक है। इसके बाद से सभी लोग इन बेकसूर लोगों की हत्या के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। सेलिब्रिटीज भी पहलगाम आतंकी हमले पर अपने दर्द बयां कर रहे हैं। अब ‘बिग बॉस 18’ के विनर करण वीर मेहरा ने पहलगाम में हुई घटना पर सवाल खड़े किए हैं।

आतंकी हमले पर क्या बोले करण वीर मेहरा?

करण वीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर एक एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने एक बेहद भावुक कविता के जरिए अपनी बात रखी है और लोगों के सामने बड़े सवाल किए हैं। करण वीर मेहरा ने अपनी कविता में कहा, ‘बांट दिया इस धरती को, क्या चांद-सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धारों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है, आब-ए-जमजम भी पानी है… पंडित भी पिए, मोला भी पिए। तो पानी का मजहब क्या होगा?

Advertisment

करण वीर मेहरा की कविता में दिखी गहराई

करण वीर मेहरा ने आगे कहा, ‘एक है सूरज, चांद है एक, एक हवा में सांस है सबकी… तो पूछो फिर उन फिरका परस्तों से अब हवा भी क्या नई चलाओगे? नस्लों का जो करे बंटवारा, रेहवर वो कौम का ढोंगी है, सवाल तो बस एक ही है कि क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा था? या राम ने मस्जिद तोड़ी है? बांट दिया इस धरती को। कोई हिन्दू है, कोई मुस्लमान कोई सिख, कोई ईसाई… बस सबने इंसान ना होने की है कसम खाई।’

विज्ञापन

पहलगाम अटैक के बाद करण वीर मेहरा क्यों हुए ट्रोल?

अब करण वीर मेहरा का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उन्होंने जिस तरह से इंसानियत खत्म होने और बंटवारे पर सवाल उठाए हैं, वो सभी की समझ आ जाएं, तो पहलगाम जैसे आतंकी हमले रुक जाएंगे। अब सोशल मीडिया यूजर्स करण की इस कविता से सहमति जताते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो के बाद करण ट्रोल भी हो रहे हैं, क्योंकि उनकी आंखों में रिंग लाइट की रिफ्लेक्शन दिख रही है। लोगों का कहना है कि मेकअप करके रिंग लाइट लगाकर शायरी लेकर एक्टिंग करने आ गए हैं। कुछ लोगों ने तो ये भी कहा है कि अब उन्हें फिल्म भी मिल जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ