Pahalgam Attack पर क्या था Karan Veer Mehra की कविता का मतलब? ट्रोलिंग के बाद दी सफाई

करण वीर मेहरा को आतंकी हमले पर वीडियो बनाना काफी भारी पड़ा था। लोगों के ताने सुनने के बाद अब एक्टर ने सफाई पेश करते हुए एक नोट शेयर किया है।

Karan Veer Mehra Pahalgam Attack

Karan Veer Mehra Pahalgam Attack File Photo

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ‘बिग बॉस 18’ के विनर करण वीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर कविता सुनाई थी। इस वीडियो के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। उन्होंने जिस अंदाज में ये कविता सुनाई और जो कुछ कहा, उसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टर को नफरत का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उनके इस वीडियो को एक्टिंग बताया, तो किसी ने इसे ऑडिशन कह दिया।

करण वीर मेहरा आतंकी हमले पर कविता सुनाकर ट्रोल

बंटवारे पर बने इस वीडियो ने करण वीर मेहरा के लिए इतनी मुसीबत खड़ी कर दी कि अब उन्हें एक बार फिर सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी है। अब करण ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर अपनी उस कविता का मतलब बताया है और लोगों को एक संदेश देते हुए, बड़ा खुलासा भी किया है। अब चलिए जानते हैं कि एक्टर ने लोगों के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए क्या कहा है?

अब कविता पर करण वीर मेहरा ने दी सफाई

करण वीर मेहरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘आंख के बदले आंख से पूरी दुनिया अंधी नहीं हो जाएगी, आखिरी इंसान के पास अभी भी एक आंख होगी और हम सभी जानते हैं कि वो आखिरी इंसान कौन हो सकता है। लेकिन असली सवाल ये है कि क्या आप नफरत की जंजीर को तोड़ेंगे और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाएंगे? मेरी कविता का बिल्कुल यही मतलब है।’

कश्मीर को लेकर क्या बोले करण वीर मेहरा?

करण ने आगे लिखा, ‘मेरी संवेदना उन परिवारों के लिए है, जिन्होंने पहलगाम हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिसके वो हकदार हैं। हम डरे हुए नहीं हैं। हम चिंतित नहीं है। सुनील शेट्टी सर की लाइन “अगली छुट्टी कश्मीर में।”‘ अब यहां करण वीर मेहरा ने अपनी कविता को लेकर सफाई भी दी है और ये भी बताया है कि आतंकी हमले से वो रुकने नहीं वाले और उनका अगला ट्रिप कश्मीर में होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ