Karan Tacker In Tanvi The Great: टीवी शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से लाखों दिलों पर राज कर रहे टीवी एक्टर करण टैकर के लिए आज का दिन काफी खास होने वाला है। एक तरफ उनकी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ रिलीज हो रही है। दूसरी ओर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जियो हॉटस्टार पर ‘स्पेशल ऑप्स 2’ रिलीज हो रही है। इस बीच करण ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को क्यों चुना? साथ ही इस फिल्म को करने के पीछे की खास वजह बताई।
करण टैकर ने क्यों की तन्वी द ग्रेट
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, करण टैकर ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह अनुपम खेर के साथ में काम करना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘एक टीम के तौर पर हम बहुत खुश थे कि हमारी फिल्म का प्रीमियर कान्स और न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में हुआ। कान्स में होना इस वजह से स्पेशल था क्योंकि मैंने वहां ऐश्वर्या राय को इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए देखा है। मैं इस फेस्टिवल का हिस्सा हमेशा से अपने काम की बदौलत बनना चाहता था।’
अनुपम खेर के साथ करना चाहते थे काम
करण टैकर ने आगे कहा, ‘कान्स का हिस्सा बनना बहुत विनम्र करने वाला पल था। जब इस तरह के रिएक्शन मिलते हैं, तो एक एक्टर के तौर पर मेहनत और दिल को छू लेने वाली कहानियों का हिस्सा बनने के लिए आप इंस्पायर होते हैं। मैंने तन्वी द ग्रेट सिर्फ अनुपम खेर के साथ काम करने और उनके सपोर्ट करने की चाहत के लिए की थी। जब उन्होंने मुझे इस फिल्म के सब्जेक्ट और अपनी सोच के बारे में बताया था, तब मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था।’
यह भी पढ़ें: Tanvi The Great Prediction: अनुपम खेर की फिल्म का कैसा होगा फर्स्ट डे? क्या कहती है प्रिडिक्शन
आर्मी अफसर के किरदार में हैं करण
एक्टर ने आगे कहा, ‘तन्वी द ग्रेट एक संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण से भरपूर फिल्म है और इसे करते वक्त मैंने सोचा नहीं था कि ये फिल्म यहां तक पहुंचेगी।’ गौरतलब है कि अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में करण टैकर ने आर्मी अफसर कैप्टन समर प्रताप रैना का किरदार प्ले किया है। वहीं उनकी बेटी तन्वी का किरदार शुभांगी दत्त ने निभाया है। इस फिल्म में पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ और अरविंद स्वामी जैसे कलाकार भी हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
13 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
15 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
16 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
16 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
18 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
18 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines