अभद्र भाषा को लेकर ट्रोल हुए टीवी एक्टर करण पटेल, बिग बॉस में आम आदमी के जाने पर की टिप्पणी

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में हाल ही में टीवी एक्टर करण पटेल नजर आए, जहां उन्होंने खुलकर अपनी बातें रखीं। इस दौरान करण पटेल ने कई खुलासे किए जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले 6 साल से कोई नया ऑफर नहीं मिला है। इसके अलावा करण पटेल ने इस दौरान कुछ ऐसा भी कह दिया जिसके बाद उनकी काफी ट्रोलिंग हो रही हैं।

Karan Patel Trolled

Karan Patel Trol

टीवी जगत के मशहूर अभिनेता करण पटेल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह है उनका हालिया बयान, जिसे उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट के दौरान दिया। जहां एक तरफ करण पटेल ने अपने करियर को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए, वहीं दूसरी ओर बिग बॉस को लेकर दिए गए बयान ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार बना दिया।

6 साल से नहीं मिला नया शो!

पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान करण पटेल ने माना कि पिछले छह सालों से उन्हें किसी भी नए शो का ऑफर नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि वो इस समय इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं और इसका उन्हें दुख भी है। करण ने ये भी कहा कि वो काम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें कोई अच्छा प्रोजेक्ट ऑफर नहीं किया जा रहा।

बिग बॉस पर बयान बना मुसीबत

इस बातचीत के दौरान जब करण पटेल से पूछा गया कि वो बिग बॉस जैसे शो में क्यों नजर नहीं आते, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया। करण का कहना था कि आजकल बिग बॉस में आम लोग भी शामिल हो जाते हैं, जिससे शो की क्वालिटी और एक्साइटमेंट में गिरावट आई है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ऐसा नहीं चाहिए कि कोई सब्जी वाला या दूधवाला उनके साथ शो में दिखे।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

करण पटेल का ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और नेटिजन्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि करण का नजरिया आम जनता के प्रति अपमानजनक है। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें ‘घमंडी’ और ‘भेदभावपूर्ण’ कहकर निशाना भी बनाया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने उन्हें याद दिलाया कि आम लोग भी मेहनत और टैलेंट के दम पर आगे बढ़ते हैं और बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज़ का फॉर्मेट सभी के लिए ओपन है।

फैंस ने जताई निराशा

करण पटेल को उनके सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के रमन भल्ला के रोल से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। ऐसे में फैंस को उनसे ऐसे कमेंट्स की उम्मीद नहीं थी। कई लोगों ने कहा कि करण को अपनी फॉलोइंग और जिम्मेदारी का ख्याल रखते हुए बयान देना चाहिए था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ