टीवी एक्टर करण पटेल इन दिनों अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आए गए हैं। बीते कुछ समय से टीवी से गायब करण ने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में एंट्री की जहां उन्होंने बताया कि पिछले करीब 6 साल से उन्हें ऑफर नहीं आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रति अपना प्यार भी जताया। जाहिर है कि करण पटेल शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। इस बात का खुलासा वह कई बार कर चुके हैं। यहां तक कि उन्हें टीवी का शाहरुख खान भी कहा जाता है। हर्ष और भारती से बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा कि अगर शाहरुख खान पहले आ गए होते तो अंग्रेज कब के इंडिया से चले जाते।
कोल्ड प्ले ने कहा था आई लव यू शाहरुख
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया से बात करते हुए करण पटेल ने बताया कि साल की शुरुआत में जब कोल्ड प्ले का इंडिया में कॉन्सर्ट हुआ था, उस वक्त अधिकतर लोग सिर्फ इंस्टाग्राम पर रील डालने के मकसद से गए थे। हर्ष कहते हैं कि ‘मुझे याद है कि कोल्ड प्ले ने बोला था कि हम सभी को, ब्रिटेन को माफ करने के लिए धन्यवाद।’ तभी करण कहते हैं, ‘कोल्ड प्ले ने इंडिया आकर कहा था कि आई लव यू शाहरुख खान।’
‘अंग्रेज पहले इंडिया छोड़कर चले गए होते’
जब करण पटेल की बात सुनकर भारती सिंह हैरान रह जाती हैं, तब करण पटेल कहते हैं, ‘तुमको क्या लगता है कि हमने कुछ नहीं किया है? हमारे देश में शाहरुख खान हैं।’ करण मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘अगर खान साहब पहले होते तो शायद अंग्रेज इंडिया छोड़कर पहले ही चले गए होते।’ इस पर भारती कहती हैं कि ‘करण पटेल बहुत बड़े फैन हैं शाहरुख खान के।’
यह भी पढ़ें: बिग बॉस’ का हिस्सा क्यों नहीं बन रहे करण पटेल? बताया पर्दे पर निभाना चाहते हैं ऐसा किरदार
करण पटेल ने सुनाया एक और किस्सा
करण पटेल आगे बताते हैं कि वह शाहरुख खान से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ मैं नहीं ये सभी कहते हैं कि अगर आप उनके साथ बैठे हों तो वो आपको बहुत अटेंशन देंगे। उन्हें आपका नाम और आखिरी बातें सब कुछ याद रहता है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक तरफ है और खान साहब एक तरफ हैं।’
इसके अलावा करण पटेल एक किस्सा याद करते हुए कहते हैं कि ‘हमारे देश की एक महिला विदेश घूमने के लिए गई थी। उसके पास जब वापस आने के पैसे नहीं थे, जब वहां के एक शख्स ने शाहरुख खान को याद करते हुए उसकी मदद की थी। उस शख्स का कहना था कि ‘आप शाहरुख खान के देश की हो?’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines