स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में रमन भल्ला का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत चुके एक्टर करण पटेल पिछले काफी वक्त से पर्दे से दूर हैं। इसकी वजह भी करण कई बार अपने फैंस को बता चुके हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि उनके पास ऑफर आना बंद हो चुके हैं। हाल ही में करण पटेल कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शामिल हुए जहां उन्होंने बिग बॉस को लेकर बात की। एक्टर ने बताया कि उन्हें कई बार इस शो के ऑफर आए हैं लेकिन वह इस शो में जाने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका मानना है कि बिग बॉस उनके लिए बना ही नहीं है।
बिग बॉस करने पर क्या बोले करण?
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में करण पटेल का वेलकम किया। इस दौरान जब हर्ष ने उनसे पूछा कि ‘जिंदगी में एक वक्त आता है, जब इंसान सोचता है कि लाइफ में अब बिग बॉस करना है। हमे हर बार सुनने को मिलता है कि इस बार के सीजन में करण पटेल आएंगे लेकिन ऐसा नहीं होता है।’ इस पर करण कहते हैं, ‘बिग बॉस मेरे लिए बना ही नहीं है। ये शो मुझसे हो नहीं पाएगा।’
करण पटेल ने आगे कहा, ‘बिग बॉस में जो अंदर जाता है, वो तो चलो जो है वो है है लेकिन बाहर वालों को बहुत परेशानी हो जाती है। तीन महीने तक घर में रहते हुए इंसान खुद को कितना कंट्रोल कर लेगा? मैं बिग बॉस के घर के अंदर कभी नजर नहीं आऊंगा। हितेन तेजवानी जैसा इंसान अगर बिग बॉस के घर में रहते हुए गुस्सा कर सकता है, तो मैं क्या ही करूंगा। कभी एक या दो दिन के लिए किसी टास्क में जाना होगा तो मैं कर सकता हूं।’
यह भी पढ़ें: चुड़ैल जैसी है उसकी हंसी..’ श्रद्धा कपूर के लिए किसने कही ये बात? भड़के एक्ट्रेस के फैंस
बिग बॉस पर क्या है करण की राय?
करण पटेल ने आगे कहा, ‘अगर 5-6 साल पहले की बात करें तो उस वक्त बिग बॉस में सेलिब्रिटीज आते थे। फैंस भी देखना चाहते थे कि उनकी आम जिंदगी कैसी है। अब कॉमनर्स से लेकर हर तरह के लोग बिग बॉस में आ रहे हैं। मुझे नहीं देखना अपने सब्जी वाले को घर के अंदर। मुझे सेलिब्रिटी को देखना है। काॅमनर्स के साथ घर के अंदर लड़ना भी कीचड़ में जानवर के साथ लड़ने जैसा हो जाएगा।’
कैसे किरदार निभाना चाहते हैं करण?
जब करण पटेल से पूछा गया कि क्या वह फिर से टीवी या वेब सीरीज में नजर आएंगे? इस पर करण ने कहा कि ‘अगर मुझे ऑफर आता है, तो मैं निगेटिव किरदार निभाना चाहता हूं।’ करण ने निगेटिव किरदार निभाने के पीछे की वजह बताते हुए कहा, ‘निगेटिव किरदार करने के पीछे पहली वजह है, कि इसे निभाने के लिए कोई मर्यादा नहीं है क्योंकि वो विलेन है। दूसरा आजकल हर कोई हीरो बनना चाहता है, कोई तो विलेन बने। अगर मुझे निगेटिव किरदार निभाने का मौका मिला तो मैं जरूर करना चाहूंगा।’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines