---विज्ञापन---

लम्बे समय से टीवी से गायब हैं ये 7 एक्टर्स, कभी हुआ करते थे TRP की दुकान

एक्टर करण पटेल के अलावा टीवी के 7 ऐसे एक्टर्स हैं, जो छोटे पर्दे से लापता हो चुके हैं। कोई आखिरी बार 5 साल तो कोई 8 साल पहले नजर आया था।

---विज्ञापन---

हाल ही में पॉपुलर टीवी एक्टर करण पटेल ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि पिछले 6 साल से उन्हें एक भी शो का ऑफर नहीं मिला है। करण को आखिरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ में देखा गया था। उसके बाद वो सिर्फ टीवी पर गेस्ट अपीयरेंस ही दे रहे हैं। अब उन्होंने रिवील किया है कि रोज मार्किट में नए एक्टर्स आ रहे हैं और वो सस्ते में काम करते हैं और शायद यही कारण है कि उन्हें ऑफर नहीं मिल रहे हैं। करण के अलावा 7 ऐसे एक्टर्स हैं, जो लम्बे समय पर छोटे पर्दे पर नजर नहीं आए हैं।

View this post on Instagram

---विज्ञापन---

A post shared by Rajeev Khandelwal (@simplyrajeev)

---विज्ञापन---

राजीव खंडेलवाल

राजीव खंडेलवाल ने पॉपुलर शो ‘कहीं तो होगा’ से हर हिंदुस्तानी का दिल जीत लिया था। वो रातों-रात सबके फेवराइट बन गए थे। फैंस हों या फिर सेलिब्रिटीज सबको राजीव खंडेलवाल पर क्रश रहा है। राजीव ने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। आखिरी बार वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में कंटेस्टेंट बने नजर आए थे। इसके बाद गेस्ट बनकर ही शो में शामिल हुए हैं। पिछले 4 साल से राजीव टीवी की दुनिया से गायब हैं।

---विज्ञापन---

अनस रशीद

‘दिया और बाती हम’ टीवी के इतिहास का सबसे पॉपुलर शो रहा है। इस शो ने लोगों की सोच बदलकर रख दी थी और सभी कलाकारों को वो कामयाबी दी, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वो शो TRP लिस्ट में हमेशा नंबर 1 की पोजीशन पर बना रहा, लेकिन अब सूरज जी यानी एक्टर अनस रशीद कहीं नजर ही नहीं आते। आखिरी बार उन्हें साल 2017 में शो ‘तू सूरज, मैं सांझ पियाजी’ में गेस्ट अपीयरेंस देते हुए देखा गया था।

---विज्ञापन---

बरुन सोबती

बरुन सोबती पर लड़कियों को आज भी क्रश है। उन्हें उनके पॉपुलर शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के लिए आज भी याद किया जाता है। इस शो को सिर्फ भारत नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया गया था। अर्नव सिंह रायजादा का खडूस अंदाज लोगों को इतना पसंद आया था कि आज भी लोग ये शो सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं। उनका टीवी पर आखिरी शो साल 2017 में आया था। अब वो ओटीटी पर धाक जमा रहे हैं।

---विज्ञापन---

करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर का चार्मिंग अंदाज हर लड़की के दिल और दिमाग पर सिर चढ़कर बोला है। वो टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। जिस भी शो में वो नजर आए ऑडियंस भी खींची चली आई। ‘दिल मिल गए’ और ‘कुबूल है’ उनके सबसे फेमस शोज हैं। आखिरी बार वो टीवी पर शो ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में नजर आए थे। अब वो फिल्मों में दिख रहे हैं और 5 साल से टीवी से दूर हैं।

---विज्ञापन---

रजत टोकस

टीवी के अकबर रजत टोकस की स्माइल पर फीमेल फैंस मारा करती थीं। ‘जोधा अकबर’ और ‘चंद्र नंदनी’ जैसे सुपरहिट शो देने वाले रजत टोकस 6 साल से टीवी स्क्रीन से लापता हैं। वो तो किसी या वेब सीरीज में भी नजर नहीं आ रहे हैं और फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

रवि दुबे

‘जमाई राजा’, ’12/24 करोल बाग’, सास बिना ससुराल समेत कई रियलिटी शोज का हिस्सा रहे रवि दुबे इन दिनों टीवी पर एक्टिंग नहीं कर रहे। वो या शो प्रोड्यूस करते हैं, या फिर वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग का प्रदर्शन दिखाते हैं। ऐसे में उनकी टीवी वाली ऑडियंस उनके लौटने का लम्बे समय से बस इंतजार ही कर रही है।

यह भी पढ़ें: Raid 2 का ट्रेलर रिलीज, फिल्म की टिकट खरीदने पर मजबूर करेंगे ये 5 कारण

---विज्ञापन---

गौरव चोपड़ा

गौरव चोपड़ा को टीवी पर उनकी बेहद इंटेंस एक्टिंग की वजह से पहचान मिली है। ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘उतरन’, ‘अदालत’, ‘बिग बॉस’ और ‘संजीविनी’ जैसे सुपरहिट शोज देने के बाद 5 साल से गौरव भी टीवी से लापता हैं। उन्हें पॉपुलर सीरीज ‘राणा नायडू’ में बेहद पसंद किया गया था।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 08, 2025 03:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola