Karan Oberoi: फेमस अभिनेता करण ओबेरॉय इन दिनों फिर से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण ने अपनी लाइफ के सबसे बुरे दौर पर बात की है। इस दौरान एक्टर ने शेयर किया कि एक समय ऐसा भी था, जब वो मरते-मरते बचे थे। एक्टर ने इस स्टोरी के बारे में कई बातें शेयर की हैं। बता दें कि करण ओबेरॉय तब चर्चा में आए थे, जब साल 2019 में रेप केस के आरोप में उन्हें जेल भेजा गया था। आइए आपको बताते हैं कि इस इंटरव्यू में करण ने क्या कहा है?
करण ने किया खुलासा
एक बातचीत में करण ने इस घटना के बारे में बात की है। सिद्धार्थ कनन संग बात करते हुए करण ने इस दौर के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वो पल मेरी लाइफ का सबसे काला पल है। करण का कहना है कि उस दौरान ऐसा लग रहा था कि जैसे में पाताल लोक में आ गया हूं। उस टाइम मैं सोच रहा था कि मैं यहां कैसा आ गया हूं। करण ने आगे कहा कि मेरे पास कई लोग थे, जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि कई लोगों को मौत के घाट उतारा।
सात दिनों तक कुछ नहीं खाया
करण ने आगे कहा कि आपको पता भी नहीं होता कि आप कल तक जिंदा रहोगे भी या नहीं। ये एक ऐसी सिचुएशन होती है, जिसमें आपकी जान भी जा सकती है। करण ने बताया कि जब वो जेल गए थे, तो शुरू के सात दिनों तक उन्होंने कुछ भी खाया नहीं था और नौ दिनों तक तो उन्हें नींद ही नहीं आई और वो सो भी नहीं पाए। इन सबकी वजह से वो बेसुध हो रहे थे और उस दौरान उन्हें लग रहा था कि अब ये जर्नी वो पूरी नहीं कर पाएंगे।
मेरी लाइफ का सबसे डार्क फेज था- करण
करण कहते हैं कि ये मेरी लाइफ का सबसे डार्क फेज था और मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता। हालांकि उस टाइम मैं बिल्कुल मर-सा गया था और मुझे लग रहा था कि अब सब कुछ खत्म हो जाएगा। उन्होंने मुझे ऐसी जगह रखा था, जहां मुझे लग रहा था कि अब तो मेरी लाइफ पूरी खत्म हो गई है और मेरी आंखों के सामने मेरी पूरी लाइफ घूम रही थी।
करण पर लगा आरोप क्या था?
बता दें कि साल 2019 में जब देश में #MeToo कैंपेन बहुत चर्चा में था। उस दौरान एक महिला ने अभिनेता करण पर रेप का आरोप लगाया था। महिला ने करण पर आरोप लगाते हुए कहा था कि करण ने उन्हें शादी का झांसा दिया और साल 2017 से 2019 के बीच रेप किया। जब महिला ने करण की शिकायत की तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एक्टर को एक महीने तक जेल की हवा खानी पड़ी थी। हालांकि बाद में करण को बेल मिल गई थी। इसके अलावा अदालत ने करण पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। उस दौरान इस केस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इतना ही नहीं बल्कि इस केस में महिला को क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी और झूठी एफआईआर करने के मामले में केस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें- मर्डर मिस्ट्री में फंसा एक्टर, तो पत्नी ने किया अलग होने का फैसला! क्या एक्ट्रेस संग नजदीकियां बनी वजह?
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines